Sat, 14 Nov 2026 | 07:41:41 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

सामान्य प्रेक्षक ने किया उप निर्वाचन वाले क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण।

I

Indian Business News

5 months ago 8,424 views
सामान्य प्रेक्षक ने किया उप निर्वाचन वाले क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण।
कोरबा(आई.बी.एन -24)छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार, मई 2026 में होने वाले नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन हेतु जांजगीर-चांपा के अपर कलेक्टर श्री श्रानेन्द्र सिंह ठाकुर को कोरबा जिले का सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रेक्षक श्री ठाकुर ने आज, 19 मई को विकासखण्ड करतला के अंतर्गत उप-निर्वाचन वाले क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत लबेद, केराकछार, घांठाद्ववारी व बरकोना (प्रत्येक में 1 पंच पद), सलिहाभांठा (1 सरपंच पद) तथा जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 24 के अंतर्गत उमरेली, अमलडीहा, सुखरीकला और सुखरीखुर्द के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने प्राप्त नाम-निर्देशन पत्रों का बारीकी से अवलोकन किया और संवीक्षा की प्रक्रिया में स्वयं मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने स्ट्रांग रूम, निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापसी स्थल, मतगणना केंद्र तथा मतदान केंद्रों का आयोग के निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कलेक्टर कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन शाखा) कोरबा का भी निरीक्षण कर उप-निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय सीमा में पूरी की जाएं।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 1 / 457