Sun, 15 Nov 2026 | 01:19:28 AM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

कोरबा में बेशकीमती लकड़ियों का खेल : सात पेड़ों से शुरू हुई जांच, अब 9 लाख की लकड़ी बरामद... क्या यह सिर्फ चोरी या बड़ा नेटवर्क?

I

Indian Business News

3 months ago 17,698 views
कोरबा में बेशकीमती लकड़ियों का खेल : सात पेड़ों से शुरू हुई जांच, अब 9 लाख की लकड़ी बरामद... क्या यह सिर्फ चोरी या बड़ा नेटवर्क?
कोरबा (आई.बी.एन -24): सीएसईबी की पुरानी कॉलोनियों में चल रही वृक्ष कटाई के बीच इमारती लकड़ी चोरी का मामला अब एक बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है। शुरुआती तौर पर 7 पेड़ों की लकड़ी चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी, लेकिन पुलिस और वन विभाग की संयुक्त जांच में मामला कहीं अधिक गंभीर निकला। कैसे खुला मामला। वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांता सिंह कंवर ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सीएसईबी रामपुर स्थित जूनियर क्लब के पास राजस्व क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अनुमति से कुल 207 वृक्षों की कटाई चल रही थी। इनमें से 7 वृक्षों की कटाई 29 जून 2026 को की गई थी, जबकि शेष वृक्षों की कटाई ठेका व्यवस्था के तहत कराई जा रही थी। 14 जुलाई 2026 को शाम 4:35 बजे कार्यपालन अभियंता तारामणी तिग्गा ने सूचना दी कि एक वाहन में कटे हुए 7 वृक्षों के लट्ठे लोड किए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचने से पहले वाहन निकल चुका था। पूछताछ में ठेकेदार सुनील कुमार गुप्ता ने लकड़ी को अपने वाहन से अभनपुर भेजे जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद वन विभाग ने लगभग 2 लाख रुपये मूल्य की लकड़ी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन और एएसपी लखन पटले व सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आस्था शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच में पता चला कि लकड़ी को कोरबा से रायपुर-अभनपुर क्षेत्र तक पहुंचा दिया गया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 673/2026 के तहत BNS की धारा 303(2), 316(5) एवं 317(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 9 लाख की लकड़ी और 1 क्रेन बरामद। यहीं से मामला नया मोड़ ले गया। प्रदेश स्तर पर गठित जांच दल ने कार्रवाई कर लगभग 20.169 घन मीटर इमारती लकड़ी बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये है। साथ ही 1 क्रेन भी जब्त की गई। अब सवाल यह है कि जब प्रारंभिक रिपोर्ट 7 पेड़ और 2 लाख रुपये की थी, तो 9 लाख रुपये की लकड़ी आखिर कहां से आई? अन्य कॉलोनियों पर भी सवाल। इस बीच सीएसईबी की अन्य कॉलोनियों को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। कोरबा पश्चिम सहित कई स्थानों पर पुराने आवास तोड़ने के साथ साल, सरई और अन्य बेशकीमती वृक्षों की कटाई वन विभाग की अनुमति से हो रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कोरबा पश्चिम स्थित सीएसईबी आवासीय परिसर से कुछ लकड़ियां मात्र 5 रुपये प्रति किलो की दर से लोगों को दिए जाने की चर्चा है। साथ ही कुछ लोगों द्वारा अवैध वसूली और "ट्रीप हिसाब" के नाम पर पैसा वसूले जाने के आरोप भी लगे हैं। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब जांच के केंद्र में ये सवाल। 1. 7 पेड़ों की लकड़ी का मामला 9 लाख की बरामदगी तक कैसे पहुंचा? 2. कोरबा से 250 किमी दूर लकड़ी किसके संरक्षण में पहुंची? 3. क्या इसमें केवल एक व्यक्ति शामिल है या कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है? 4. सीएसईबी की अन्य कॉलोनियों से निकली लकड़ियों का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित है? 5. क्या अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की अनियमितताओं की जांच होगी? फिलहाल पुलिस और वन विभाग मामले की विवेचना कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह सिर्फ चोरी थी या बेशकीमती इमारती लकड़ियों के अवैध कारोबार का बड़ा नेटवर्क।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 1 / 457