Sun, 15 Nov 2026 | 10:57:34 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

सूरजपुर : राज्य सरकार अपराधी को तत्काल गिरफ्तार करवाए...राजेश यादव।

I

Indian Business News

2 years ago 885 views
सूरजपुर : राज्य सरकार अपराधी को तत्काल गिरफ्तार करवाए...राजेश यादव।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव दुःखद घड़ी में कूटनीतिक चाल न चले हत्यारा कांग्रेस पार्टी का महासचिव है इस बात का भी ध्यान रखें ...राजेश यादव। सूरजपुर(आई.बी.एन -24) सूरजपुर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री सूरजपुर जिला के प्रभारी व लोकसभा चुनाव के जिला संगठन प्रभारी राजेश यादव ने सूरजपुर जिला के एक महिला व बच्ची के हत्या पर गहरा संवेदना व्यक्त किया है तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व टी एस सिंहदेव को गंदी राजनीति न करने का सुझाव दिया है। ज्ञात हो कि पुलिस हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी मेहनाज 42 वर्ष व उसकी बच्ची आलिया 42 वर्ष को घर में धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दोनो का लाश को घर से 5 किमी दूर फेंक दिया गया था। घटना को अंजाम देने वाला कोई और नही कांग्रेस के छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव कुलदीप साहू के द्वारा दिया गया है जिसका पुलिस को सरगर्मी से तलाश कर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को को पुलिस का भय नहीं है। कांग्रेस के लोग अपने कार्यकर्ताओं को संभाल नहीं पा रहे हैं जिससे ऐसा जघन्य वारदात को अंजाम दे रहे है। भूपेश पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश सरकार को दोष देता है जबकि अपने कार्यकर्ताओं को संभाल पाने में असमर्थ है अभी जो सूरजपुर जिला में निर्मम हत्या हुआ है उसका अपराधी कांग्रेस का ही कार्यकर्ता है बलौदा बाजार घटना में जो आगजनी हुआ है उसका भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हाथ है उसमें से अधिकांश भिलाई विधायक के साथ गए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ही घटना को अंजाम दिया है। सूरजपुर जिले की घटना पर जितना ही निंदा किया जाए काम है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री टी एस देव भाजपा के वर्तमान सरकार को दोष रहे हैं जब यह उपमुख्यमंत्री थे तब उनके ही विधायक इनको गुंडा कहते थे इनके ऊपर थाना में मामला दर्ज करवाने जाते थे यह अपने विधायकों से ही परेशान थे। उपमुख्यमंत्री रहते हुए इनका कहीं कुछ चलता नहीं था इन्होंने राज्य सरकार के पंचायत मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था या तो इनका चलता नहीं था या इनका अनुभव नहीं था और ऐसे व्यक्ति वर्तमान सरकार को दोष दे रहा है यह बहुत ही चिंता का विषय है।आदरणीय जी आप अपने कार्यकर्ताओं के संभाल नहीं पा रहे हैं और भाजपा को सरकार को दोष दे रहे हैं पहले आप अपने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उनके आचरण को ठीक कीजिए क्योंकि जितने भी अपराध हो रहे हैं कहीं ना कहीं आपके ही पूर्व मंत्री विधायक और कार्यकर्ताओं की इर्द-गिर्द है। महादेव सट्टा एप, शराब घोटाला खनिज घोटाला जिसमें आपके कार्यकर्ता सहित प्रशासनिक अधिकारी कोई जेल में है तो कोई बिल में है।पूर्व मुख्यमंत्री के बेटा के ऊपर एक प्रोफेसर के ऊपर जानलेवा हमला करने का भी आरोप है। ऐसे में आप किस मुंह से राज्य सरकार को दोष दे रहे हैं। यदि आपका सरकार अच्छा होता तो कांग्रेस बुरी तरह से नहीं हारता वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णु देव का सुशासन,महतारी वन्दन व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के भाजपा सरकार अच्छा चलने का प्रयास कर रहें है। किंतु कांग्रेस कहीं ना कहीं सरकार को नीचा दिखाने का काम कर रहा है। महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी पकड़ा तो पूर्व मुख्यमंत्री का रंग उड़ गया है।जितने भी अपराधी हैं कांग्रेस के इर्द गिर्द ही है। भाजपा नेता राजेश यादव ने घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 1 / 457