Thu, 26 Nov 2026 | 09:24:25 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास।

कलेक्टर तत्काल करें कार्रवाई, थाना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई में देरी क्यों? अन्यथा होगा बड़ा जनआंदोलन। : छात्र हित सर्वोपरि, एकलव्य विद्यालय की घटना अत्यंत निंदनीय – राजेश यादव।

I

Indian Business News

3 months ago 11,480 views
छात्र हित सर्वोपरि, एकलव्य विद्यालय की घटना अत्यंत निंदनीय – राजेश यादव।
कटघोरा (आई.बी.एन -24) भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव ने छुरीकला स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में सामने आई गंभीर अनियमितताओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह मामला केवल भोजन में कीड़े मिलने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ एवं दवाइयाँ छात्रों को वितरित किए जाने, भोजन में कीड़े मिलने, दूषित भोजन एवं पानी से बच्चों के खाज-खुजली सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने तथा विद्यालय में हुई मारपीट के मामले में थाना में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद दोषियों पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होना बेहद चिंताजनक है। यह पूरी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। राजेश यादव ने कहा कि यदि थाना में एफआईआर दर्ज हो चुकी है तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है? छात्र हित सर्वोपरि है और बच्चों के स्वास्थ्य, सम्मान एवं शिक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला कलेक्टर से मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में प्राचार्य की लापरवाही या जिम्मेदारी सामने आती है, तो उन्हें तत्काल निलंबित कर कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही इस पूरे प्रकरण में संलिप्त सभी दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा विद्यालय में स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, शुद्ध पेयजल एवं सभी मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। राजेश यादव ने कहा कि एकलव्य विद्यालय में झुग्गी-झोपड़ी एवं गरीब परिवारों के बच्चे अध्ययन करते हैं। ऐसे बच्चों को एक्सपायरी खाद्य सामग्री देना, दूषित भोजन परोसना, मारपीट की घटनाएं होना और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। तीन दिवस का अल्टीमेटम राजेश यादव ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तीन दिवस के भीतर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की गई, दोषी पाए जाने पर प्राचार्य को निलंबित नहीं किया गया तथा विद्यालय की सभी अनियमितताओं का निराकरण नहीं हुआ, तो भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रतिनिधिमंडल माननीय शिक्षा मंत्री एवं माननीय गृह मंत्री को विस्तृत ज्ञापन सौंपेगा। साथ ही छात्र हित की रक्षा के लिए चरणबद्ध एवं व्यापक जनआंदोलन प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग की होगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2786
पेज 244 / 465