Sun, 15 Nov 2026 | 03:38:42 AM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

"ठेकेदार राजेश दुबे पर गंभीर आरोप: मेजरमेंट बढ़ाने का दबाव, RTI का भय, घटिया काम और सरकारी पैसा हड़पने का आरोप"

I

Indian Business News

2 months ago 14,454 views
"ठेकेदार राजेश दुबे पर गंभीर आरोप: मेजरमेंट बढ़ाने का दबाव, RTI का भय, घटिया काम और सरकारी पैसा हड़पने का आरोप"
कोरबा/कटघोरा (आई.बी.एन -24) कटघोरा जनपद पंचायत के अधीन ग्राम पंचायत ढेलवाडीह सहित कई ग्राम पंचायतों में ठेकेदारी प्रथा से कराए जा रहे निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। आरोप है कि ठेकेदार राजेश दुबे, निवासी कटघोरा वर्षों से अधूरे काम छोड़ रहा है और अब नए कामों में भी जमकर गड़बड़ी कर रहा है। आरोप है कि ठेकेदार राजेश दुबे सरपंच-सचिव को "RTI लगा दूंगा" कहकर डराता है और 15वें वित्त आयोग एवं अन्य फंड के काम अपने नाम करवा लेता है। ग्रामीणों के अनुसार राजेश दुबे पंचायत कार्यालय जाकर सरपंच और सचिव पर काम अपने नाम कराने का दबाव बनाता है। इतना ही नहीं जनपद पंचायत के इंजीनियर पर भी मेजरमेंट बढ़ाने का दबाव डाला जाता है ताकि बिल में ज्यादा राशि दिखाई जा सके। सबसे गंभीर बात यह है कि ठेकेदार RTI लगाने का भय दिखाकर सरपंच-सचिव को डराता है और मनमाने तरीके से काम करवा लेता है। ग्रामीणों ने काम की गुणवत्ता को भी बेहद घटिया बताया है। कई सड़कें 3 महीने में ही उखड़ गईं, नालियां टूट गईं। सबसे बड़ा सबूत:- ग्राम पंचायत ढेलवाडीह में ठेकेदार द्वारा बनाया गया भवन वर्षों से अधूरा पड़ा है। 13-08-2026 को ली गई तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि भवन में न दरवाजा-खिड़की है न प्लास्टर। Location: Latitude 22.45045, Longitude 82.563806 आरोप है कि कागजों में काम पूर्ण दिखाकर सरकारी राशि हड़प ली जाती है। इससे शासकीय योजनाएं फेल हो रही हैं और जनपद पंचायत कटघोरा की छवि धूमिल हो रही है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि ठेकेदार राजेश दुबे द्वारा पिछले 3 वर्षों में कराए गए सभी कार्यों की तकनीकी जांच और वित्तीय ऑडिट कराई जाए। घटिया निर्माण को तुड़वाकर पुनः गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाए और दोषी ठेकेदार के साथ मिलीभगत करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 2 / 457