Indian Business News
ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच प्रतिनिधि शिवलाल कंवर ने कहा कि एसीबी पॉवर प्लांट को तत्काल सलिहा नदी पर नवीन पुल निर्माण करवाया जाए
ग्राम पंचायत देवरी के भूतपूर्व जनपद भुवन पाल कंवर ने कहा की ग्राम देवरी व ग्राम कोराई एसीबी पॉवर प्लांट की गोद ग्राम हैं एसीबी पॉवर प्लांट को ग्राम पंचायत देवरी की विकास कार्यों में सहयोग करना चाहिए लेकीन ग्राम पंचायत देवरी को एसीबी पॉवर प्लांट के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सहयोग नहीं किया जाता हैं
ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच मालती कंवर ने एसीबी पॉवर प्लांट चाकाबूड़ा को पत्र लिखा हैं जिस पत्र में सलिहा नदी पर नवीन जल्द ही पुल निर्माण कराने के लिए कहा हैं ताकि ग्राम देवरी व ग्राम कोराई के बिच आवागमन पुनः सुचारू रूप से हो सके।
ग्राम पंचायत देवरी के ग्रामीणों ने एसीबी पॉवर प्लांट चाकाबूड़ा को नवीन पुल निर्माण के लिए पत्र लिखने पर सरपंच मालती कंवर को आभार व्यक्त किया
विज्ञापन