Sat, 14 Nov 2026 | 07:15:53 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

वर्षा ऋतु के आगमन पर विशाल किंगकोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू।

I

Indian Business News

4 months ago 14,604 views
वर्षा ऋतु के आगमन पर विशाल किंगकोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू।
ब्यूरो चीफ : आशा ठाकुर कोरबा। कोरबा (आई.बी.एन -24)वर्षा ऋतु के आगमन के साथ विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु एवं सरीसृप आसपास के घरों तथा जंगलों से निकलते हुए दिखाई देना सामान्य बात है। कोरबा वन मंडल अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए पूरे भारतवर्ष में विख्यात है इसी क्रम में आज कोरबा वन  मंडल  के वन परिक्षेत्र पसरखेत अंतर्गत कोरबा–हाटी मुख्य मार्ग के किनारे बहने वाले नाले के समीप स्थित झाड़ियों के पास एक विशालकाय किंग कोबरा  सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया। उसे देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई , और इस मार्ग से आवागमन कुछ समय के लिए थम सा गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई  करते हुए पूरे घटनाक्रम से वनमंडल अधिकारी कोरबा  श्रीमती प्रेमलता यादव को अवगत कराया। उनके निर्देशानुसार उपवन मंडलाधिकारी  श्री सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। चूंकि किंग कोबरा मुख्य मार्ग के किनारे था, इसलिए उसके घायल होने तथा लोगों को किसी प्रकार की हानि पहुँचने की आशंका बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने सर्प एवं अन्य सरीसृप प्रजातियों के संरक्षण हेतु कार्यरत संस्था RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) के श्री अविनाश यादव से संपर्क किया। सूचना मिलते ही श्री अविनाश यादव अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। वहाँ वन विभाग का अमला पहले से ही पूरी तत्परता के साथ मौजूद था। सभी निर्धारित SOP का पालन करते हुए लगभग 50 मीटर की दूरी तक सुरक्षा घेरा बनाया गया तथा भीड़ को नियंत्रित कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया। भारी वर्षा के बीच लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किंग कोबरा  का सफलतापूर्वक एवं सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इसके पश्चात उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और स्वस्थ पाए जाने पर उसे उसके प्राकृतिक आवास के समीप सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। विभागीय अधिकारियों और संरक्षण के प्रति समर्पित संस्था के द्वारा ग्रामीण जनों को इस प्रजाति के सांपों को नहीं मारने और उसके दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचित किए जाने हेतु अपील किया गया, साथ ही ग्रामीणों को समझाइश भी दी गई कि किसी भी प्रकार के जहरीले जीव जंतु इत्यादि के निकलने पर  विभाग को तत्काल सूचना दी जाए ताकि उनका सुरक्षित रेस्क्यू के किया जा सकें और जनता की जान भी बचाई जा सकें और होने वाली हानि से उनको बचाया जा सकें, जिस पर आस-पास उपस्थित समस्त ग्रामीण जनों और वन प्रबंधन समिति के सदस्यों ने अपनी सहमति जताई, साथ ही ग्रामीण जनों ने यह भी शपथ लिया कि इस प्रजाति के सांप देखे जाने पर तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी जाएगी और इनके संरक्षण में वे वन विभाग का कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने को तत्पर है पूरी कार्रवाई के दौरान वन विभाग के परिक्षेत्राधिकारी श्री देवदत्त खांडे, श्री अशोक कुमार यादव, श्री सरोता बंजारे (वनरक्षक), श्री हरिनारायण बंजारे (वनरक्षक) सहित अन्य सुरक्षा कर्मी श्री चनेश राठिया, श्री दीपक महंत, श्री पदुमलाल राठिया, श्री सूरज, श्री खगेश राठिया , श्री अजय श्री सत्येन्द्र, श्री अतुल, श्री उमेश तथा श्री संजू यादव उपस्थित रहे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 1 / 457