Fri, 20 Nov 2026 | 07:04:00 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं।

रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, राम कुमार यादव बने प्रदेश सचिव।

I

Indian Business News

5 months ago 13,433 views
रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, राम कुमार यादव बने प्रदेश सचिव।
पाली/कोरबा (आई.बी.एन -24) सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्ति की है। संगठन के निदेशक गणेश दास महंत ने पाली ब्लॉक के ग्राम पटपरा निवासी राम कुमार यादव को प्रदेश सचिव, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल छत्तीसगढ़ के पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नियुक्ति पत्र क्रमांक SPF/2026/03052 के माध्यम से जारी आदेश में कहा गया है कि राम कुमार यादव संगठन के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश में मीडिया को सशक्त बनाने में योगदान देंगे। संगठन का उद्देश्य। सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन की स्थापना देश में धर्म निरपेक्षता, भ्रष्टाचार, अफसरशाही और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए की गई है। संगठन का मुख्य उद्देश्य संवैधानिक लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाना, गरीबी-बेरोजगारी के मुद्दों को उठाना और राष्ट्रीय एकता के लिए कार्य करना है। फाउंडेशन अमर शहीदों को अपना आदर्श मानकर 'सशक्त मीडिया, समृद्ध भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत' के सपने को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध है। नव नियुक्त प्रदेश सचिव को मिली जिम्मेदारी। निदेशक गणेश दास महंत ने अपेक्षा जताई है कि राम कुमार यादव संगठन की कार्ययोजना का संचालन करेंगे और अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत बनाएंगे। साथ ही पदाधिकारियों की नियुक्ति कर केंद्रीय कार्यालय को सूचित करेंगे। राम कुमार यादव की नियुक्ति पर क्षेत्र के पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। नव नियुक्त प्रदेश सचिव ने कहा कि वे संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए पत्रकार हितों की रक्षा और समाज में फैली विसंगतियों के खिलाफ कलम चलाते रहेंगे। नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा, कलेक्टर कोरबा, जिला जनसंपर्क अधिकारी एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी छत्तीसगढ़ को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें