Sun, 15 Nov 2026 | 01:17:33 AM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

पाली के ग्राम पंचायत धौराभांठा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 146 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण,

I

Indian Business News

5 months ago 11,780 views
पाली के ग्राम पंचायत धौराभांठा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 146 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण,
  कोरबा, 23 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत धौराभांठा में जनसमस्या निवारण शिविर का पाली–तानाखार विधायक श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम के मुख्य आतिथ्य में आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता कोराम, श्री अंशुल पैंकरा, श्री मनोज कुमार, श्री दिलीप कंवर एवं श्री सत्यनारायण पैंकरा, श्री छत्रपाल सिंह राज,एसडीएम श्री रोहित सिंह तथा ग्राम पंचायत धौराभांठा के सरपंच श्रीमती सुशीला जगत सिंह उपस्थित रहे। साथ ही क्लस्टर अंतर्गत माखनपुर, रंगोले, सेन्द्रीपाली, बाँधाखार, पोटापानी, अलगीडांड़, करतला, डुमरकछार एवं नुनेरा पंचायत के सरपंच सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एवं विभागीय योजनाओं से लाभ प्रदान किया गया। जिसमें जनपद पंचायत पाली अंतर्गत 2 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 3 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश, 01 दिव्यांग हितग्राही को श्रवण यंत्र एवं 01 हितग्राही को वाकिंग स्टीक प्रदान किया गया। इसी प्रकार कृषि विभाग की शाकाम्भरी योजना के अंतर्गत ग्राम धौराभांठा के किसान श्री पंच राम को 3 एचपी के पेट्रोल पंप एवं 5 हितग्राहियों को ढेंचा बीज खाद वितरित किए गए। सहकारिता विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब और 02 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र प्रदान किया गया । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 03 बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया। शिविर में विभिन्न विभाग अंतर्गत मांग व शिकायत से सम्बंधित कुल 986 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 146 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेंदनो का परीक्षण कर शीघ्रता से निराकरण किया जाएगा। इस शिविर में क्लस्टर अंतर्गत शामिल सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। इस दौरान जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम शिविर के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। मंचस्थ अतिथियों ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँचाना तथा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारी शिविरों में उपस्थित होकर अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हैं, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। अतिथियों ने ग्रामीणों से अपील की कि अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर में सुधार करें।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 1 / 457