Tue, 24 Nov 2026 | 09:03:54 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया।

संवाददाता : दीपक महंत। : काम बंद कलम बंद ,एक सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव संघ।

I

Indian Business News

1 year ago 276 views
काम बंद कलम बंद ,एक सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव संघ।
कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा (आई बी एन -24)इन दिनों ग्राम पंचायत सचिव नियमीकरण को लेकर हड़ताल कर रहे हैं. हड़ताल पर बैठे सचिवों को पंचायत संचालनालय से नोटिस भी जारी किया गया कि 24 घंटे के भीतर काम पर लौटें. सचिवों ने इन आदेशों को ठेंगा दिखा दिया. ज्ञात हो कि सचिव संघ बीते पांच दिनों से नियमितीकरण मांग को लेकर हड़ताल पर डटा हुआ है. सचिव संघ का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने की गारंटी में सचिवों को नियमितीकरण करने का वादा किया गया था । विधानसभा चुनाव 2023-24 के दौरान मोदी की गारंटी में पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करने का वादा कर सचिवों को आश्वस्त किया गया था। पंचायत सचिव विगत 30 वर्षों से पंचायतों में सेवाएँ दे रहे हैं और वे इस गारंटी के पूर्ण होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसी विषय पर 7 जुलाई 2024 को इंडोर स्टेडियम रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा घोषणा पत्र संयोजक की उपस्थिति में पंचायत सचिवों के शासकीयकरण को अति आवश्यक मानते हुए शीघ्र कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया गया था। मुख्यमंत्री महोदय ने इस संदर्भ में तत्काल कमेटी गठन करने की घोषणा की थी। 16 जुलाई 2024 को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गठित समिति को 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। समिति ने प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया, जिससे पंचायत सचिवों को उम्मीद थी कि बजट सत्र में शासकीयकरण की घोषणा होगी। लेकिन बजट सत्र में यह विषय नहीं आया और सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई, जिससे प्रदेश के पंचायत सचिवों में आक्रोश फैल गया। इसलिए पंचायत सचिव संघ ने 18 मार्च 2025 से प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इसके बावजूद सरकार ने पुनः एक समिति का गठन कर दिया, जिसमें कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई। सचिवों को विधानसभा के दौरान मोदी की गारंटी के तहत मांग पूरी करने के आश्वासन से बेहद उम्मीदें थी, लेकिन सरकार गठन को लगभग एक साल पूरे होने के बाद भी ठोस पहल नही हो सकी है। जिससे नाराज पंचायत सचिव 18 मार्च से जनपद मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उनके हड़ताल पर चले जाने से पंचायत के अलावा अन्य विभागों के संबंधित कामकाज प्रभावित हो रहा है। जिसे देखते हुए बीते दिनों सभी जिले के जिला पंचायत सीईओ को एक आदेश जारी किया गया था, जिसमे उनसे 24 घंटे के भीतर काम पर नही लौटने वाले पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई संंबंधी निर्देश जारी करने कहा गया था। जिसकी प्रति जलाकर पंचायत सचिवों ने विरोध जताया था।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2769
पेज 1 / 462