Sun, 29 Nov 2026 | 04:15:54 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
विकास के दावों के बीच बदहाल केवंट मोहल्ला! न सड़क सुधरी, न नाली बनी, आखिर कब जागेगा पंचायत प्रशासन? सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी विकास के दावों के बीच बदहाल केवंट मोहल्ला! न सड़क सुधरी, न नाली बनी, आखिर कब जागेगा पंचायत प्रशासन? सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी

पाली ब्रेकिंग : दतैला जंगली हाथी ने एक ग्रामीण को पटक कर दर्दनाक मौत ने नींद सुला दिया।

I

Indian Business News

2 years ago 13,926 views
पाली ब्रेकिंग : दतैला जंगली हाथी ने एक ग्रामीण को पटक कर दर्दनाक मौत ने नींद सुला दिया।
पाली (आई.बी.एन -24) कोरबा जिला के पाली विकासखंड में इन दिनों दतैला जंगली हाथियों का आतंक बढ़ा हुआ है। जंगली हाथी के द्वारा आज रात्रि को ठाड़पखना ( हाथी बाड़ी) निवासी मेवा राम धनुहार पिता जगत राम धनुहार उम्र 60 वर्ष को पटक- पटक मार डाला यह दर्दनाक मौत आज रात्रि 9:00 बजे की है, इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है, यह हाथी एक दिन पहले मूनगाडीह ,गणेशपुर से होते हुए पोटापानी में एक दिन पहले दो गाय को भी दर्दनाक मौत दिया था, किसानों के खेतों में लगे फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, हालांकि स्थानीय किसानों के द्वारा हाथियों को काफी परिश्रम के बाद भगा दिया गया, इस बीच कुछ ग्रामीण हाथी के साथ खिलवाड़ भी करते देखे गए, युवक हाथी के पास पहुंचकर दिखा रहे दुस्साहस। हाथी को भगाने के दौरान गांव के कुछ युवक हाथियों के झुंड के काफी नजदीक पहुंचकर दुस्साहस भी कर रहे थे, हालांकि हाथी इस दौरान उग्र भी दिखाई दिए, लेकिन बाद में ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद से हाथी खेतों से निकलकर पास के जंगल में चले गए, ग्रामीणों ने बताया कि ये हाथियों के झुंड से बिछड़ गया है। एक साथ चलते चलते बिछड़ जाने से ये हाथी भटकते हुए मैदानी क्षेत्रों में आ पहुंचा है, और फसलों को बर्बाद कर रहा है जिसे लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी के आतंक से बचाव की मांग की है। साथ ही बर्बाद हो रहे फसलों का मुआवजा भी देने की मांग की है। कोरबा जिला जंगली हाथी का दहशत का पर्याय बन चुके है। हाथी ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। हाथियों के कारण जान माल का नुकसान लगातार जारी है। पिछले माह तीन लोगों की जान लेकर पहले चांपा जांजगीर फिर बिलासपुर जिले का रुख करने वाला दंतैल हाथी एक बार फिर से कोरबा पहुंच गया और कटघोरा वनमंडल के पाली रेंज में विचरण कर रहा है। हाथी ने हाल ही में डोंगानाला,गणेश पुल,मुनगाडीह पोटापानी गांव में जमकर तबाही मचाई हैं। कई किसानों की फैसलों को बबार्द कर चुका हाथी ईलाके में विचरण कर रहा है,जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग हाथी पर नजर जमाए हुए है और लोगों को उसके करीब नहीं जाने की सलाह दे रहा है। पाली रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि वन विभाग हाथी द्वारा किए गए नुकसान का आंकलन कर रहा है ताकी प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जा सके। दिन रात विभाग के कर्मचारी हाथी के विचरण पर नजर रखे हुए हैं ताकी कोई अनहोनी ना हो पाए।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2812
पेज 9 / 469