Sat, 14 Nov 2026 | 06:21:18 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

नौकोनिया तालाब में चला स्वच्छता अभियान, पौधा रोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। : पाली : नौकोनिय तालाब पाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवाकाल के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन।

I

Indian Business News

1 month ago 12,789 views
पाली : नौकोनिय तालाब पाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवाकाल के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन।
संवाददाता : शैलेन्द्र डिक्सेना। पाली/कोरबा (आई.बी.एन -24)   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवाकाल के ऐतिहासिक पड़ाव के अवसर पर पाली नगर के शिव मंदिर स्थित ऐतिहासिक नौकोनिया तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत संपन्न हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा के सदस्यों ने नौकोनिया तालाब परिसर तथा शिव मंदिर प्रांगण में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली का संदेश देते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षिता पांडेय, पाली नगर अध्यक्ष अजय जायसवाल,  मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल वरिष्ठ नेता राजेश यादव, दीपक शर्मा, सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षिता पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। उनके सेवा भाव और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ऐतिहासिक नौकोनिया तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 3 / 457