Sat, 14 Nov 2026 | 09:32:08 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

भारत की 80वीं स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से गूंजा डोंगदरहा: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हाथों में तिरंगा और दिलों में देशभक्ति का जज्बा।

I

Indian Business News

3 months ago 1,400 views
भारत की 80वीं स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से गूंजा डोंगदरहा: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हाथों में तिरंगा और दिलों में देशभक्ति का जज्बा।
करतला (आई.बी.एन -24) भारत की आजादी की 80वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां पूरे देश में जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह से पूर्व देशभक्ति का माहौल बनाने और आमजन में राष्ट्रीय भावना जगाने के उद्देश्य से "हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा" अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगदरहा में गुरुवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में गांव के बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए और "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने की अगुवाई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व ग्राम पंचायत डोंगदरहा की सरपंच श्रीमति अमिला राठिया ने किया। उनके साथ भूतपूर्व सरपंच श्री मालिकराम राठिया पंचायत सचिव श्री दिलेश्वर सिंह और शाला प्रबंधक श्री संजय कुमार मंझवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। यात्रा में स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। सभी ने अनुशासन के साथ तिरंगे को कंधे पर लेकर गांव की मुख्य सड़कों से होकर यात्रा निकाली और लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया। देशभक्ति का संदेश। इस अवसर पर सरपंच श्रीमति अमिला राठिया ने कहा कि "15 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं है, ये हमारे शहीदों के बलिदान की निशानी है। तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। हर घर पर तिरंगा फहराकर हम अपने वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे।" भूतपूर्व सरपंच श्री मालिकराम राठिया ने युवाओं से अपील की कि वे नशे और बुराइयों से दूर रहकर देश सेवा में अपना योगदान दें। शाला प्रबंधक श्री संजय कुमार मंझवार ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही देशभक्ति के संस्कार डालना जरूरी है, तभी हमारा देश मजबूत बनेगा। गांव में देशभक्ति का माहौल। यात्रा के दौरान पूरा गांव तिरंगे के रंगों से सराबोर नजर आया। घरों, दुकानों और वाहनों पर तिरंगे लहराते दिखे। लोगों ने अपने घरों की छतों से फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। पंचायत द्वारा यात्रा के समापन पर राष्ट्रगान किया गया और मिठाइयां वितरित की गईं। पंचायत सचिव श्री दिलेश्वर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 15 अगस्त तक गांव के हर घर में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ग्रामवासियों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत के सभी सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समूह की महिलाएं और ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। रिपोर्ट: प्रदीप दास महंत, IBN 24 न्यूज, करतला।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 1 / 457