Sat, 14 Nov 2026 | 07:32:31 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

मोरगा : लोनर हाथी का कहर, 70 साल की वृद्धा को कुचलकर मार डाला।

I

Indian Business News

4 months ago 11,066 views
मोरगा : लोनर हाथी का कहर, 70 साल की वृद्धा को कुचलकर मार डाला।
संवाददाता : हजरत खान। डोरी बीनने गई थी सुखमत बाई, सरगुजा से आया था हाथी | गांव में पसरा मातम, वन विभाग की अपील- जंगल न जाएं। कोरबा/कटघोरा (आई.बी.एन -24) जिले के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतुरियाडांड में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में लोनर हाथी के हमले से 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतका की पहचान सुखमत बाई पति स्व. रामसिंह (70) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखमत बाई सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे घर से डोरी बीनने के लिए पास के जंगल गई थीं। इसी दौरान वहां अकेले विचरण कर रहे लोनर हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हाथी ने वृद्धा को पैरों से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार उक्त लोनर हाथी दो दिन पूर्व सरगुजा वनमंडल से भटककर कटघोरा वन मंडल के केंदई क्षेत्र में दाखिल हुआ था। हाथी की गतिविधियों पर विभाग का अमला नजर रखे हुए था, लेकिन इसके बावजूद यह दुखद घटना घट गई। सूचना मिलते ही केंदई वन परिक्षेत्र अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वन विभाग ने तत्काल सहायता राशि की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की अपील वन मंडलाधिकारी ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी प्रभावित इलाकों में सुबह 5 से 8 और शाम 5 से 8 बजे तक जंगल की ओर न जाएं। हाथी दिखने पर शोर न मचाएं और तत्काल वन विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1926 पर सूचना दें। फिलहाल वन अमला हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने और उसकी निगरानी में जुटा है ताकि आगे कोई और जनहानि न हो।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 3 / 457