Fri, 20 Nov 2026 | 03:56:01 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश।

पाली में गूंजा "सेवा जोहार" का नारा, विधायक मरकाम बोले- अधिकारों के लिए रहें जागरूक। : विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम बोले - "जल-जंगल-जमीन की रक्षा और अधिकारों के लिए रहें तैयार"

I

Indian Business News

3 months ago 9,882 views
विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम बोले - "जल-जंगल-जमीन की रक्षा और अधिकारों के लिए रहें तैयार"
कोरबा/पाली(आई.बी.एन- 24 )विश्व मूलनिवासी दिवस के मौके पर रविवार को पाली का माहौल पूरी तरह आदिवासी रंग में रंगा नजर आया। ढोल-मांदल की गूंज और पारंपरिक वेशभूषा में सजे हजारों आदिवासी भाई-बहनों ने एकता का ऐसा संदेश दिया जिसे देखकर हर कोई गर्व से भर गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने किया। उनके सानिध्य में हुए इस भव्य आयोजन में आदिवासी समाज को केवल जश्न मनाने के लिए नहीं, बल्कि अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति "जागरूक और संगठित" होने का संकल्प दिलाया गया। शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" सभा को संबोधित करते हुए विधायक मरकाम ने कहा कि _"9 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं है। यह बिरसा मुंडा, टंट्या भील और मानगढ़ के उन शहीदों की कुर्बानी को याद करने का दिन है जिन्होंने जल-जंगल-जमीन के लिए अपनी जान दी। आज हमें सरकार की हर योजना, पेसा कानून, वन अधिकार अधिनियम और 5वीं अनुसूची को समझकर उसका लाभ लेना होगा।" उन्होंने युवाओं से नशा छोड़कर शिक्षा और खेल में आगे आने का आह्वान किया और कहा अगर समाज को आगे बढ़ाना है तो बेटी को पढ़ाना होगा।" उमड़ा जनसैलाब, गूंजे लोकगीत कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं के सिर पर मटकी और हाथों में तीर-कमान आकर्षण का केंद्र रहे। मंच पर घूमर, गवरी और सुआ नृत्य की प्रस्तुतियों ने माहौल को और जीवंत कर दिया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना और उन्हें उनके हक-अधिकारों की जानकारी देना था। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे अपनी भाषा, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा एकजुट रहेंगे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2749
पेज 2 / 459