Sun, 22 Nov 2026 | 07:59:10 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

नगर निगम व द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट की पहल से राहगीरों को मिलेगी शीतल पेयजल की सुविधा। : मानव सेवा जल केंद्र का शुभारंभ, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया उद्घाटन।

I

Indian Business News

5 months ago 3,899 views
मानव सेवा जल केंद्र का शुभारंभ, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया उद्घाटन।
संवाददाता : आशा ठाकुर कोरबा (आई.बी.एन -24)भीषण गर्मी में आम नागरिकों और राहगीरों को राहत देने के लिए बुधवार को नगर निगम एवं द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट के संयुक्त सौजन्य से मानव सेवा जल केंद्र का शुभारंभ किया गया। जल केंद्र का उद्घाटन महापौर संजू देवी राजपूत ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस तपती गर्मी में शीतल जल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। नगर निगम सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर जनहित के ऐसे कार्य लगातार करता रहेगा। द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि यह जल केंद्र मुख्य मार्ग पर स्थापित किया गया है ताकि अधिक से अधिक राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंदों को ठंडा पेयजल मिल सके। यहां शुद्ध और ठंडा पानी निशुल्क उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त आशुतोष पांडे, वार्ड पार्षद चंद्रलोक सिंह, नरेन्द्र देवांगन, तरुण राठौर, दीपनारायण सोनी, श्रीजीत नायर, ट्रस्ट के सदस्य प्रीतम जायसवाल, रेणु जायसवाल एवं बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। जल केंद्र शहर के मुख्य मार्ग कोर्ट परिसर के सामने लगाया गया है ताकि ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके। शुद्ध शीतल पेयजल निशुल्क उपलब्ध होगा। इसे द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट के कार्यकर्ता संचालित करेंगे। इसका उद्देश्य गर्मी में राहगीरों को राहत और जल सेवा को बढ़ावा देना है। महापौर ने ट्रस्ट के सामाजिक कार्य की प्रशंसा की और अन्य संस्थाओं से भी ऐसे सेवा कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को जल सेवा कराकर शुभारंभ किया गया।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2765
पेज 9 / 461