Sat, 14 Nov 2026 | 06:58:47 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिन में जांच रिपोर्ट तलब। : कोरबा/पाली :  बसीबार सरपंच पर 2 लाख के नाली घोटाले का आरोप, PDS गोदाम और राशन में कटौती पर घिरी।

I

Indian Business News

5 months ago 18,363 views
कोरबा/पाली :  बसीबार सरपंच पर 2 लाख के नाली घोटाले का आरोप, PDS गोदाम और राशन में कटौती पर घिरी।
पाली/कोरबा (आई.बी.एन -24) ग्राम पंचायत बसीबार में सरकारी राशि के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने 1 जून को एसडीएम पाली को ज्ञापन सौंपकर सरपंच कंचन बाई और उनके पति सुरभवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल में 1.20 लाख रुपये से जिस नाली की नींव खुदाई हो चुकी थी, उसी नाली के निर्माण के नाम पर वर्तमान सरपंच ने 15वें वित्त मद से 2 लाख रुपये फिर से स्वीकृत कराकर राशि आहरण कर ली। इतना ही नहीं, पीडीएस भवन निर्माण के लिए लाई गई सरकारी ईंट को भी उसी नाली निर्माण में उपयोग कर लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि शासन के नियमानुसार सरपंच पति का पंचायत में कोई अधिकार नहीं है, इसके बावजूद सुरभवन सिंह द्वारा अवैध रूप से पीडीएस गोदाम का संचालन किया जा रहा है। साथ ही हर राशन कार्ड पर एक-एक किलो चावल की कटौती करने का भी आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि सरपंच पति द्वारा निर्वाचित पंचों को दरकिनार कर सचिव पर दबाव बनाकर प्रस्ताव पारित कराए जाते हैं और पूर्व में भी फर्जी प्रस्ताव बनाकर निर्माण कार्यों की राशि का आहरण किया गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक सरपंच और सचिव के वित्तीय अधिकार तत्काल सीज किए जाएं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम पाली ने जनपद सीईओ से सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितों से रिकवरी के साथ एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 29 मई को ही सरपंच संघ ने पाली विकासखंड में राशन वितरण में अनियमितता को लेकर ज्ञापन सौंपा था। अब पंचायत में निर्माण कार्यों में भी फर्जीवाड़े के आरोप सामने आने से प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 1 / 457