Sat, 14 Nov 2026 | 06:30:44 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

कोरबा: निलंबित पुलिसकर्मी का रौब, जेसीबी से खेत रौंदकर किसान को दी "गाड़ देंगे" की धमकी, 3 पर FIR

I

Indian Business News

3 months ago 12,763 views
कोरबा: निलंबित पुलिसकर्मी का रौब, जेसीबी से खेत रौंदकर किसान को दी "गाड़ देंगे" की धमकी, 3 पर FIR
कोरबा (आई.बी.एन -24) हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कोरबी (धतुरा) में जमीन विवाद के चलते एक निलंबित पुलिसकर्मी ने अपने रसूख का धौंस दिखाते हुए पड़ोसी किसान को जान से मारने की धमकी दे डाली। मामले में पुलिस ने निलंबित पुलिसकर्मी समेत 3 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। ग्राम कोरबी निवासी 62 वर्षीय किसान फत्ते सिंह राठौर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। फत्ते सिंह के अनुसार उनकी और रोहित प्रताप सिंह राठौर के परिवार की जमीन आपस में लगी है। 1977 में आपसी बंटवारा और 1991 में खाता विभाजन के बाद से दोनों अपने हिस्से की खेती कर रहे थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रोहित के पिता बेचुराम की मौत के बाद विवाद बढ़ गया। रोहित प्रताप सिंह राठौर पुलिस विभाग में पदस्थ है और फिलहाल निलंबित है। वह अपने भाई चैतन्य प्रताप सिंह राठौर और मौसम सिंह राठौर के साथ मिलकर पुलिस का रौब दिखाकर गाली-गलौज करता है। आरोपियों ने "वाहन से कुचलकर मार देंगे" और "जेसीबी से गाड़ देंगे" जैसी धमकी भी दी। फत्ते सिंह ने बताया कि पिछले 2 साल से आरोपी जेसीबी चलाकर उनका खेत बर्बाद कर रहे हैं। रोहित ने अपनी जमीन मौसम सिंह को अधिया पर दे रखी है। विरोध करने पर आरोपी कहते हैं - "शिकायत कर दो, मेरा पुलिस कुछ नहीं कर सकता"। 17 जून 2026 को तीनों आरोपी जेसीबी लेकर खेत पहुंच गए और मशीन चलाने लगे। रोकने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है। हरदीबाजार पुलिस ने शिकायत पर रोहित प्रताप सिंह राठौर, चैतन्य प्रताप सिंह राठौर और मौसम सिंह राठौर के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 2 / 457