Sat, 14 Nov 2026 | 07:35:06 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

कोरबा : रिटायर्ड आबकारी विभाग के प्रधान आरक्षक ने बिरयानी सेंटर में मारा छापा, जेल भेजने की धमकी देकर बिरयानी सेंटर से 1 लाख रुपए किया अवैध वसूली।

I

Indian Business News

2 years ago 499 views
कोरबा : रिटायर्ड आबकारी विभाग के प्रधान आरक्षक ने बिरयानी सेंटर में मारा छापा, जेल भेजने की धमकी देकर बिरयानी सेंटर से 1 लाख रुपए किया अवैध वसूली।
कोरबा (आई.बी.एन. -24) कैलाश नगर, राममंदिर मोहल्ला बालको नगर कोरबा निवासी जलबाई चंद्रा पिता रामचरण चंद्रा (50) ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी अजय तिवारी आबकारी टीम में शामिल होकर उसके द्वारा डेली मार्केट बालको में संचालित बिरयानी सेंटर में छापामार कर लगातार भयादोहन का प्रयास कर रहा है। अजय तिवारी गत 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए, उसके बाद भी आबकारी टीम में हूं कहकर छापामार रहा है और 25 हजार की मांग उसके द्वारा भयादोहन कर की जा रही है। सेवानिवृत्ति से पहले अजय तिवारी आबकारी टीम में थे और गत 21 सितंबर को जब मैं पड़ोसी महेत्तरीन बाई चंद्रा के घर बैठी थी तो उन्होंने उसे उडऩदस्ता वाहन में बैठने के लिए कहा और शराब बेचने का धंधा करती हो कहकर जबरन वाहन में बिठा दिया और आबकारी थाना ले गए और मुझे थाना में बिठाकर कोरे कागज में हस्ताक्षर ले लिया और कहने लगे… दारू बेचती हो, जेल जाने से बचना है तो मुझे एक लाख रूपए दो। तुम अभी-अभी जेल से छूटकर आयी हो। मैं जेल जाने के डर से दूसरे से उधारी लेकर उसके कहने के मुताबिक एक लाख रूपए योगेश जायसवाल नामक किसी व्यक्ति के एकाउंट में ट्रांसफर किया। सेवानिवृत्त होने से नौ दिन पूर्व की घटना पुलिस कर्मी अजय तिवारी ने गत 21 सितंबर को महिला जलबाई चंद्रा से एक लाख रूपए की मांग की। जेल भिजवाने की धमकी देकर उक्त पुलिस कर्मी ने महिला से एक लाख रूपए ऐंठ लिया। अजय तिवारी 20 सितंबर को सेवा निवृत्त हो गए। महिला जलबाई चंद्रा ने बताया कि वह तीन किश्तों में योगेश जायसवाल के खाते में एक लाख रूपए ट्रांसफर किया। सेवानिवृत्ति के बाद भी छापामार कर भयादोहन का प्रयास महिला जलबाई चंद्रा ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि अजय तिवारी गत 20 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए और इसके बाद भी 02 अक्टूबर को मेरे द्वारा संचालित बिरयानी सेंटर (होटल ) में पुन: आकर छापामारी करने लगे और मेरे होटल से कुछ भी नहीं मिला, इसके बाद भी मुझसे 25 हजार रूपए की अवैध उगाही करना चाहता है और बार-बार धमकी दे रहा है कि मुझे जेल भिजवाएगा। जलबाई चंद्रा ने ज्ञापन में लिखा है कि मैंबहुंत परेशान और दुखी हो गई हूं और मैं मानसिक रूप से प्रताडि़त हो रही हूं। मेरे द्वारा उसके बताए गए फोन नंबर पर फोन पे पर एक लाख रूपए ट्रांसफर कर चुकी हूं। लेकिन मुझे बार-बार प्रताडि़त किया जा रहा है और पैसे देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जांच कर कार्यवाही की मांग बिरयानी सेंटर चलाने वाली जलबाई चंद्रा ने पुलिस अधीक्षक से इस संबंध में जांच करने की मांग की है और कहा है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर अजय तिवारी (अब सेवानिवृत्त) के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। सेवानिवृत्ति के बाद भी अजय तिवारी धमका रहा है-जलबाई चंद्रा जलबाई चंद्रा ने कहा कि वह डेली मार्केट बालको में बिरयानी सेंटर चलाती है और जब वह पड़ोसी महेत्तरीन बाई के घर बैठी थी तो अजय तिवारी ने उसे उडऩदस्ता वाहन में जबरन बैठा लिया और आबकारी थाना ले जाकर जेल भिजवाने का डर दिखाकर एक लाख रूपए ऐंठ लिया। सेवानिवृत्ति के बाद भी अजय तिवारी द्वारा भयादोहन किया जा रहा है और 02 अक्टूबर को उसने फिर छापामारा और 25 हजार की और मांग की,जिससे मैं प्रताडि़त और भयभीत हूं। मैं सेवानिवृत्त हो चुका हूं, आरोप कुछ भी लगाया जा सकता है-अजय तिवारी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी अजय तिवारी ने कहा कि मैं सेवानिवृत्त हो चुका हूं और कोई आरोप लगा रहा है तो मैं क्या कर सकता हूं। मैं अभी हरिद्वार में हूं, तीन-चार दिन बाद लौटूंगा। जांच के बाद दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। योगेश जायसवाल के अकाउंट में एक लाख ट्रांसफर। ।   जलबाई चंद्रा ने बताया कि गत 21 सितंबर को अजय तिवारी के कहने पर योगेश जायसवाल के अकाउंट में एक लाख रूपए तीन किश्तों में ट्रांसफर किया। जल बाई ने उक्त राशि वापस करने की मांग की है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2745
पेज 1 / 458