Sat, 28 Nov 2026 | 05:59:54 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश।

ढोंगदरहा में जल जीवन मिशन की टंकी एक साल से शोपीस, बाउंड्री टूटी, ग्रामीणों में दहशत - पानी का इंतजार खत्म नहीं !

I

Indian Business News

3 months ago 3,834 views
ढोंगदरहा में जल जीवन मिशन की टंकी एक साल से शोपीस, बाउंड्री टूटी, ग्रामीणों में दहशत - पानी का इंतजार खत्म नहीं !
ग्राम पंचायत ढोंगदरहा (ऊपर पारा मोहल्ला)ग्राम पंचायत ढोंगदरहा के ऊपर पारा मोहल्ले में जल जीवन मिशन (एकल ग्राम योजना) के तहत बनी पानी टंकी भ्रष्टाचार की मिसाल बन गई है। टंकी का निर्माण कार्य लगभग एक साल पहले पूरा हो चुका है, लेकिन आज तक घर-घर जल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। सबसे बड़ी लापरवाही - जान जोखिम में: टंकी का निर्माण मुख्य रास्ते पर, नहर की पुलिया के पास किया गया है। जहाँ रोज सुबह-शाम ग्रामीण बैठते हैं और बच्चे खेलते हैं। अब हालत यह है कि टंकी की बाउंड्रीवाल बनने से पहले ही टूटने के कगार पर है। ग्रामीणों का कहना है - "जिस तरह से बाउंड्री बनी है, अगर उसी गुणवत्ता से टंकी बनी होगी तो टंकी भी कभी भी गिर सकती है।" हर समय ग्रामीणों के मन में डर बना रहता है कि कहीं टंकी भरभराकर न गिर जाए और कोई बड़ा हादसा न हो जाए। जनता का भरोसा टूटा: जब टंकी बन रही थी तो पूरे गांव में खुशी थी कि अब घर-घर नल से जल आएगा। एक साल बीतने के बाद अब वही खुशी नाराजगी में बदल गई है। ग्रामीणों का शासन-प्रशासन से भरोसा उठ गया है। ग्रामीणों की मांग: ग्रामवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि: 1. टंकी के निर्माण गुणवत्ता की जांच की जाए। 2. टूटी बाउंड्रीवाल को तत्काल दुरुस्त किया जाए। 3. एक साल से बंद पड़ी जल आपूर्ति को जल्द से जल्द शुरू कर घर-घर पानी पहुंचाया जाए। क्या जल जीवन मिशन सिर्फ टंकी बनाने तक ही सीमित रह जाएगा? या प्रशासन इस पर कार्रवाई करेगा?

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2791
पेज 2 / 466