Sat, 14 Nov 2026 | 07:36:31 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

कटघोरा में वरिष्ठ पत्रकार गणेश दास महंत ने सादगी से मनाया जन्मदिन, अस्पताल में बांटा भोजन — सेवा बनी मिसाल

I

Indian Business News

6 months ago 20,718 views
कटघोरा में वरिष्ठ पत्रकार गणेश दास महंत ने सादगी से मनाया जन्मदिन, अस्पताल में बांटा भोजन — सेवा बनी मिसाल
कटघोरा (आई.बी.एन -24) जब दुनिया जन्मदिन को शोर, केक और आतिशबाजी का नाम दे रही है, तब कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार गणेश दास महंत ने सादगी और सेवा का दीप जलाकर समाज को नई राह दिखाई। दिनांक 10/05/2026 को शाम 8 बजे उन्होंने अपना जन्मदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटघोरा में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों के बीच भोजन वितरित कर मनाया । अस्पताल का माहौल उस शाम किसी उत्सव से कम नहीं था। वार्ड में लेटे मरीजों के मुरझाए चेहरों पर जैसे ही गरमा-गरम पूड़ी-सब्जी चांवल और खीर की खुशबू पहुंची, उनकी आँखें उम्मीद से चमक उठीं। गणेश दास महंत ने अपने हाथों से एक-एक मरीज को भोजन परोसा। किसी बुजुर्ग ने सिर पर हाथ रखकर दुआ दी तो किसी माँ ने नम आँखों से कहा – "आज लगा भगवान खुद खाना देने आए हैं।" पूरा परिवार बना पुण्य का भागीदार, SJR टीम ने निभाया साथ। इस सेवा-यज्ञ में महंत परिवार के साथ , भाई प्रकाश महंत का सहयोग, धर्मपत्नी रानू महंत की ममतामयी उपस्थिति, बहू प्रज्ञा महंत का समर्पण, नन्हीं बेटी वेदिका महंत व मिष्ठी महंत की मासूम मुस्कान और पुत्र विद्यांश महंत का उत्साह देखने लायक था। SJR टीम के युवाओं ने भी पूरी तन्मयता से भोजन वितरण से लेकर मरीजों की देखरेख तक हर काम में हाथ बँटाया। केक की जगह जब थालियों में भोजन सजा तो लगा कि यही असली उत्सव है – जहाँ पेट भरता है और आत्मा तृप्त होती है। "जन्मदिन माने दूसरों के जीवन में उजाला करना" – गणेश दास महंत। भावुक स्वर में गणेश दास महंत ने कहा, "17 साल की पत्रकारिता ने मुझे यही सिखाया कि दर्द वही समझता है जिसने सहा हो। अस्पताल में एक रात बिताने वाला जानता है कि भूख क्या होती है। जन्मदिन पर अगर मैं किसी की भूख मिटा सकूँ, किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकूँ, तो इससे बड़ा उपहार मेरे लिए कुछ नहीं। मालाएँ सूख जाती हैं, पर दुआएँ उम्रभर महकती हैं।" धर्मपत्नी रानू महंत ने कहा, "हम हर साल मंदिर जाते थे, वहां पूजा करके शाम दोस्तों के साथ केक काटकर मनाते थे, पर आज लगा कि दुखियों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। अस्पताल में ही साक्षात ईश्वर दिखे।" सेवा ही सच्चा उत्सव: कटघोरा को मिला नया आदर्श। गणेश दास महंत का यह कदम केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के लिए आइना है। जहाँ लाखों रुपये फूंककर जन्मदिन मनाने का रिवाज है, वहीं उन्होंने सिखा दिया कि 100 लोगों का पेट भरने का सुकून किसी फाइव-स्टार पार्टी से हजार गुना बड़ा है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 1 / 457