Indian Business News
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब सुबह तालाब में लोगों ने एक शव को पानी में तैरते देखा, तो अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद कुछ लोगों ने तत्काल शव को बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस बीच, घटना की जानकारी फैलते ही तालाब किनारे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे की जांच जारी है।
विज्ञापन