Thu, 19 Nov 2026 | 04:32:24 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती!

कटघोरा : वन परिक्षेत्र पसान में अवैध पेड़ों की कटाई जोरों पर, जिम्मेदार अधिकारी बना मूक दर्शक...कार्यवाही के अभाव हौसला बुलंद।

I

Indian Business News

1 year ago 1,241 views
कटघोरा : वन परिक्षेत्र पसान में अवैध पेड़ों की कटाई जोरों पर, जिम्मेदार अधिकारी बना मूक दर्शक...कार्यवाही के अभाव हौसला बुलंद।

कटघोरा (आई.बी.एन -24) कटघोरा। कटघोरा वनमंडल अंतर्गत पसान रेंज के ग्राम सरिसमार में बड़े पैमाने पर अवैध सरई पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है, लेकिन वन विभाग और स्थानीय प्रशासन मौन है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वन क्षेत्र में ट्रैक्टरों और ठेकेदारों के माध्यम से पेड़ों की अवैध निकासी जारी है। इससे न केवल पर्यावरण को गंभीर क्षति हो रही है, बल्कि वन संपदा का भी भारी नुकसान हो रहा है।

जब इस मामले पर वनमंडल अधिकारियों से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए जांच की बात स्वीकार की, परंतु कार्रवाई के स्तर पर कोई ठोस कदम अब तक नजर नहीं आया है।

ग्रामीणों ने विभाग पर मिलीभगत के लगाए आरोप -

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह सब कुछ वन विभाग की मिलीभगत से हो रहा है। सूत्रों का दावा है कि डिप्टी रेंजर स्वयं मशीन से कटाई करवाने पहुंचती हैं, उनके साथ 2–4 लोग भी रहते हैं जो पेड़ों की कटाई में सहयोग करते हैं।

पत्रकारों से बात करने से बचती दिखीं डिप्टी रेंजर -

जब पत्रकारों ने डिप्टी रेंजर उषा सोनवानी से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने संबंधित नंबरों को ब्लैकलिस्ट में डाल दिया, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो सका। इस रवैये ने विभाग की कार्यप्रणाली पर और भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

उच्चस्तरीय जांच की मांग।

जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमियों और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें