अवैध महुआ शराब पर आबकारी वृत्त दीपका ने की बड़ी कार्रवाई।
I
Indian Business News
2 years ago
355 views
26 Mar 2024
कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी श्री सौरभ बक्शी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24/03/2024 को डॉ सुकांत पांडेय आबकारी उपनिरीक्षक आबकारी वृत्त दीपका द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम डोड़की थाना कटघोरा में आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा की गई छापामार कार्यवाही में-
१) बाबुसिंह एवम् रतन बाई के संज्ञान आधिपत्य बाड़ी से कुल 70.25 ली महुआ शराब तथा 240 kg महुआ लाहान बरामद की गई।आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,ख,च)34(2) 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर लेकर जेल दाखिल कराया गया।।
२) तुलसिंह एवम् रामकली के संज्ञान आधिपत्य बाड़ी से कुल 48.25 ली महुआ शराब तथा 160 kg महुआ लाहान बरामद की गई।आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क,ख,च)34(2) 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर लेकर जेल दाखिल कराया गया।
आबकारी वृत्त - दीपकाकुल कायम प्रकरण - 02कुल जप्त मात्रा - 118.5लीटर महुआ शराब एवम् 400 kg महुआ लाहन धारा - 34(1)(क,ख,च), 34(2) , 59(क)
आरोपी
१)बाबुसिंह पिता छत्रपाल सिंह साकिन-डोड़की थाना कटघोरा
२)रतन बाई पति बाबू सिंह साकिन डोड़की थाना कटघोरा
३)तूल सिंह पिता कल्याण सिंह साकिन डोड़की थाना कटघोरा
४)रामकली पति तूल सिंह साकिन डोड़की थाना करघोरा
उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल,मुकेश पांडेय,दीपमाला नागदेव आबकारी मुख्य आरक्षक अजय तिवारी,राजीव जयसवाल,संजय गुप्ता,दरसराम सिदार,सुरेश यादव नगर सैनिक प्रजेश सिंह,राजेश दुबे एवम् अंबिका का सराहनीय योगदान रहा.