Tue, 24 Nov 2026 | 10:04:41 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज

तहसीलदार के निर्देश के बाद भी नहीं मिला जवाब, हितग्राही को दो माह से घुमाया जा रहा – राजेश यादव।

I

Indian Business News

4 months ago 13,585 views
तहसीलदार के निर्देश के बाद भी नहीं मिला जवाब, हितग्राही को दो माह से घुमाया जा रहा – राजेश यादव।
कटघोरा/कोरबा (आई.बी.एन -24) सर्पदंश से गाय एवं उसके बछड़े की मृत्यु होने पर शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए हितग्राही संजय यादव का प्रकरण लंबे समय से लंबित है। मामले में प्रशासनिक पत्राचार होने के बावजूद अब तक निराकरण नहीं होने से हितग्राही लगातार कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है। उल्लेखनीय है कि तहसीलदार, कटघोरा ने पत्र क्रमांक 93, दिनांक 21.04.2026 के माध्यम से सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी, कटघोरा को पत्र जारी कर पशु पंजीयन संबंधी जानकारी एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि पीड़ित संजय यादव, निवासी ग्राम डुंडगा की गाय व उसके बछड़े की सर्पदंश से मृत्यु हुई है तथा यह जानकारी मांगी गई है कि उक्त पशु पशुपालन विभाग में पंजीकृत था अथवा नहीं, ताकि शासन के नियमानुसार लंबित आवेदन का शीघ्र निराकरण किया जा सके। उक्त पत्र की प्रतिलिपि पीड़ित हितग्राही को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव ने इस मामले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि तहसीलदार द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बाद भी संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसके कारण पिछले लगभग दो माह से हितग्राही को लगातार घुमाया जा रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। राजेश यादव ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय पर मिलना चाहिए। यदि विभागीय लापरवाही के कारण गरीब एवं पीड़ित व्यक्ति को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ें, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों से तत्काल जवाब तलब कर लंबित प्रकरण का शीघ्र निराकरण कराया जाए तथा दोषी अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित हितग्राही को शासन द्वारा देय आर्थिक सहायता बिना किसी और विलंब के प्राप्त हो सके।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2770
पेज 50 / 462