Sun, 15 Nov 2026 | 01:12:37 AM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

तहसीलदार के निर्देश के बाद भी नहीं मिला जवाब, हितग्राही को दो माह से घुमाया जा रहा – राजेश यादव।

I

Indian Business News

4 months ago 12,975 views
तहसीलदार के निर्देश के बाद भी नहीं मिला जवाब, हितग्राही को दो माह से घुमाया जा रहा – राजेश यादव।
कटघोरा/कोरबा (आई.बी.एन -24) सर्पदंश से गाय एवं उसके बछड़े की मृत्यु होने पर शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए हितग्राही संजय यादव का प्रकरण लंबे समय से लंबित है। मामले में प्रशासनिक पत्राचार होने के बावजूद अब तक निराकरण नहीं होने से हितग्राही लगातार कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है। उल्लेखनीय है कि तहसीलदार, कटघोरा ने पत्र क्रमांक 93, दिनांक 21.04.2026 के माध्यम से सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी, कटघोरा को पत्र जारी कर पशु पंजीयन संबंधी जानकारी एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि पीड़ित संजय यादव, निवासी ग्राम डुंडगा की गाय व उसके बछड़े की सर्पदंश से मृत्यु हुई है तथा यह जानकारी मांगी गई है कि उक्त पशु पशुपालन विभाग में पंजीकृत था अथवा नहीं, ताकि शासन के नियमानुसार लंबित आवेदन का शीघ्र निराकरण किया जा सके। उक्त पत्र की प्रतिलिपि पीड़ित हितग्राही को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव ने इस मामले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि तहसीलदार द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बाद भी संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इसके कारण पिछले लगभग दो माह से हितग्राही को लगातार घुमाया जा रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। राजेश यादव ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समय पर मिलना चाहिए। यदि विभागीय लापरवाही के कारण गरीब एवं पीड़ित व्यक्ति को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ें, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों से तत्काल जवाब तलब कर लंबित प्रकरण का शीघ्र निराकरण कराया जाए तथा दोषी अधिकारियों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित हितग्राही को शासन द्वारा देय आर्थिक सहायता बिना किसी और विलंब के प्राप्त हो सके।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 1 / 457