Fri, 27 Nov 2026 | 12:44:47 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

प्राचार्य पदोन्नति तथा शिक्षा जगत के मुद्दों पर 23 मई 2025 को अंबिकापुर में सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक आयोजित : शिक्षाविद सतीश प्रकाश सिंह शिक्षा जगत के महत्वपूर्ण मुद्दों पर 23 मई को अंबिकापुर में शिक्षक समुदाय को करेंगे सम्बोधित "

I

Indian Business News

1 year ago 619 views
शिक्षाविद सतीश प्रकाश सिंह शिक्षा जगत के महत्वपूर्ण मुद्दों पर 23 मई को अंबिकापुर में शिक्षक समुदाय को करेंगे सम्बोधित "
अंबिकापुर (आई.बी.एन -24) "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" तथा "छत्तीसगढ़ राज्य सर्वशासकीय सेवक अधिकारी- कर्मचारी पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" तथा "छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (Chhattisgarh Progressive & Innovative Teachers Federation- CGPITF) के द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से लंबित प्राचार्य पदोन्नति के लिए तथा शिक्षा जगत के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर अनवरत रूप से कार्य किया जा रहा हैं। इस कड़ी में 23 मई 2025 को अंबिकापुर में सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई हैं। यह बैठक 23 मई 2025 को प्रातः 11 बजे, स्थान- संजय पार्क, अंबिकापुर में आयोजित होगी। बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रख्यात शिक्षाविद एवं राष्ट्रीय विचारक सतीश प्रकाश सिंह उपस्थित होंगे। शिक्षा के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा जगत की नीतियों में सुधार लाने के लिए प्रदेश में सर्वोपरि रूप से कार्य कर रहें शिक्षाविद एवं योजनाकार सतीश प्रकाश सिंह द्वारा प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 12 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति तथा व्याख्याता पदोन्नति, शिक्षक पदोन्नति, युक्तियुक्तकरण, सहित शिक्षा जगत के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर शिक्षक समुदाय को सम्बोधित करेंगे। उल्लेखनीय हैं कि "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" द्वारा शासन के समक्ष मांग कर पूर्ण प्रयास किया जा रहा हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग के "टी एवं ई संवर्ग" में प्राचार्य पदोन्नति का आदेश, नियमानुसार कॉउंसलिंग किया जाकर प्रदेश के रिक्त सभी प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति कर, नये शिक्षा सत्र के प्रारम्भ होने के पूर्व पदस्थापना आदेश जारी किया जावें। "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" द्वारा शासन से स्कूल शिक्षा विभाग की भर्ती तथा पदोन्नति नियमों की विसंगतियों को दूर किये जाने की मांग की गई है, ताकि स्कूल शिक्षा विभाग में सभी प्रकार की पदोन्नति बाधा रहित ढंग से सम्पन्न हो सकें। "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" द्वारा पूर्ण प्रयास किया जा रहा हैं कि प्राचार्य पदोन्नति से वंचित पात्रता रखने वाले सभी व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों की प्राचार्य पद पर पदोन्नति हो सकें। इसके लिए प्रदेश के सभी संवर्गों के शिक्षक समुदाय को एकजुट करने के लिए विभिन्न जिले/संभाग में समर्थन अभियान प्रारम्भ किया गया हैं। जिसमें सम्पूर्ण शिक्षक समुदाय का सहयोग मिल रहा हैं। सरगुजा संभाग की बैठक में "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" के प्रदेश संयोजक शिक्षाविद सतीश प्रकाश सिंह के साथ एक्सपर्ट पैनल के स्टेट मेंबर अशोक कुमार चौहान, टीका राम सारथी, कमल कुमार खूंटे, अश्वनी कुमार कांत सम्मिलित होंगे। सरगुजा संभाग के प्रभारी त्रिवेणी प्रसाद झारिया एवं संभागीय संयोजक अनिल कुमार तिग्गा ने प्राचार्य पदोन्नति, व्याख्याता पदोन्नति, युक्तियुक्तकरण के मुद्दे तथा शिक्षक हित सम्बन्धी कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए सरगुजा संभाग के सभी संवर्ग के शिक्षक समुदाय से दिनांक 23.05.2025 को समय - प्रातः 11 बजे, स्थान - संजय पार्क,अंबिकापुर में आयोजित सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक में सम्मिलित होने की अपील की हैं।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2787
पेज 1 / 465