Mon, 23 Nov 2026 | 11:53:50 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल स्थगित, काम पर लौटेंगे कर्मचारी अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा।

कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों की निविदा निरस्त करें:कलेक्टर

I

Indian Business News

2 years ago 620 views
कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों की निविदा निरस्त करें:कलेक्टर
कोरबा (आई बी एन -24) कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियों तथा ठेकेदारों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय अवधि में पूर्ण किये जाये. उन्होंने कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों की निविदा निरस्त किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा शिकायत मिलने पर कार्यो की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी के साथ लोगों के घरों तक गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्य करने वाले ठेकेदारों को 2 माह में सभी अधूरे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि ऐसे ठेकेदार जिसका 80 प्रतिशत से ज्यादा भुगतान किया जाना है, उनका जिला जल एवं स्वच्छता समिति के द्वारा कार्यों के सत्यापन के पश्चात ही भुगतान किया जाये। उन्होंने बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल ग्राम/समूह नल-जल प्रदाय योजना, सोलर पंप आधारित मिनी जल प्रदाय योजना, स्वीकृत योजनाओं में स्रोत की अद्यतन स्थिति, जल जीवन मिशन अंतर्गत नल कूप खनन कार्य, समूह नल जल प्रदाय योजना, विद्युतीकरण आदि कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियन्ता श्री बच्चन, निर्माण कार्यों के ठेकेदार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2770
पेज 20 / 462