Sat, 14 Nov 2026 | 06:05:30 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामला: मां ने लगाया हत्या-दुष्कर्म का आरोप, SP से उच्च स्तरीय जांच की गुहार, बांकीमोंगरा थाना पर लीपापोती के आरोप।

I

Indian Business News

4 months ago 12,740 views
नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामला: मां ने लगाया हत्या-दुष्कर्म का आरोप, SP से उच्च स्तरीय जांच की गुहार, बांकीमोंगरा थाना पर लीपापोती के आरोप।
कोरबा (आई.बी.एन -24)। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के रोहिना बस्ती में 15 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतका की मां कामेश्वरी महंत ने पुलिस अधीक्षक कोरबा को आवेदन देकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित मां ने बांकीमोंगरा थाना पुलिस पर जांच में लापरवाही और दबाव बनाने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। क्या है पूरा मामला। दिनांक 11-06-2026 को शाम 3 से 4 बजे के बीच कैलाश यादव उर्फ बिट्टू यादव मृतका शारदा महंत के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। उस वक्त डेढ़ सास सुनता बाई एवं सास करमिन बाई ने बीच-बचाव कर शारदा को छुड़ाया। कुछ देर बाद आरोपी बाहर चला गया। जब परिजन वापस लौटे तो शारदा घर में फांसी पर लटकी मृत अवस्था में मिली। हत्या को आत्महत्या का रूप देने का आरोप। आवेदन में मां कामेश्वरी महंत ने आरोप लगाया है कि पहले बेटी के साथ मारपीट की गई और उसके बाद फांसी पर लटकाकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। घटना के वक्त मां चेन्नई में मजदूरी करने गई थी और 2 दिन बाद वापस लौटी। थाना पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप। पीड़िता की मां का कहना है कि घटना को 18 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी। जब भी परिवार के सदस्य बांकीमोंगरा थाना जाकर जांच की प्रगति पूछते हैं तो थाना प्रभारी द्वारा दबाव बनाया जाता है और अनावश्यक रूप से बैठाकर रखा जाता है। दुष्कर्म की आशंका, कॉल रिकॉर्डिंग का दावा। आवेदन में दुष्कर्म की आशंका भी जताई गई है। पीड़ित परिवार के अनुसार उनके पास उपलब्ध कॉल रिकॉर्डिंग में रूपेश दास उर्फ लक्की एवं कैलाश यादव उर्फ बिट्टू यादव द्वारा नाबालिग को धमकाने तथा बहला-फुसलाकर मिलने के लिए दबाव बनाने की बात सामने आई है। SP से उच्च स्तरीय जांच की मांग दिनांक 29-06-2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए आवेदन में प्रार्थी कामेश्वरी महंत, पति-स्व. कुमार दास, निवासी-रोहिना बस्ती, थाना-बांकीमोंगरा ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन जिला पुलिस कार्यालय कोरबा में प्राप्त हो चुका है। परिजनों में आक्रोश 18 दिन बाद भी कार्रवाई न होने से परिजनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों और मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 1 / 457