Sat, 14 Nov 2026 | 09:12:42 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

GPF पासबुक में एंट्री के नाम पर रिटायर होने वाले प्रधान पाठक से मांगी थी घूस, तुमान मिडिल स्कूल परिसर से पकड़ा गया आरोपी। : कोरबा में ACB का बड़ा ट्रैप, BEO का बाबू 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

I

Indian Business News

5 months ago 18,158 views
कोरबा में ACB का बड़ा ट्रैप, BEO का बाबू 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।
    पोड़ी उपरोड़ा (आई.बी.एन -24)| 29 मई 2026: एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर की टीम ने कोरबा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पोड़ी उपरोड़ा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबू प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी इसी माह रिटायर होने वाले प्रधान पाठक से GPF पासबुक में कटौती की एंट्री करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था । क्या है पूरा मामला: प्राथमिक शाला रोगदा, ब्लॉक करतला में पदस्थ प्रधान पाठक अमृत लाल बघेल मई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वे पहले पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में पदस्थ थे। रिटायरमेंट से पहले GPF पासबुक में पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थापना के दौरान की GPF कटौती की एंट्री कराने के लिए उन्होंने अपना पासबुक BEO कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा के बाबू प्रदीप मिश्रा के पास जमा किया था। जब प्रधान पाठक अमृत लाल बघेल एंट्री के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे तो बाबू प्रदीप मिश्रा ने पासबुक में एंट्री करने के बदले 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। रिश्वत न देने की नीयत से प्रधान पाठक ने ACB बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई। [video width="478" height="850" mp4="https://indianbusinessnews.in/storage/uploads/2026/05/VID-20260529-WA1341.mp4"][/video] ऐसे बिछाया गया जाल: ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया तो मामला सही पाया गया। इसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। आज 29 मई को आरोपी बाबू प्रदीप मिश्रा ने प्रार्थी अमृत लाल बघेल को रिश्वत की रकम लेकर ग्राम तुमान में जन समस्या निवारण शिविर के पास बुलाया। योजना के तहत प्रार्थी को रिश्वत की रकम देने मिडिल स्कूल तुमान के परिसर में भेजा गया। जैसे ही आरोपी प्रदीप मिश्रा ने प्रार्थी से 40 हजार रुपए लेकर अपनी जेब में रखे, पहले से घात लगाए बैठी ACB टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। ACB की कार्रवाई: 1. रकम बरामद: आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम 40 हजार रुपए बरामद कर ली गई है। 2. केस दर्ज: आरोपी प्रदीप मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 3. लगातार एक्शन: ACB अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्ट लोकसेवकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में यह ट्रैप किया गया। ACB की अपील: - एंटी करप्शन ब्यूरो ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी शासकीय विभाग का अधिकारी-कर्मचारी यदि काम के बदले रिश्वत मांगता है तो तुरंत ACB को सूचना दें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 1 / 457