Sun, 29 Nov 2026 | 04:37:54 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
विकास के दावों के बीच बदहाल केवंट मोहल्ला! न सड़क सुधरी, न नाली बनी, आखिर कब जागेगा पंचायत प्रशासन? सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी विकास के दावों के बीच बदहाल केवंट मोहल्ला! न सड़क सुधरी, न नाली बनी, आखिर कब जागेगा पंचायत प्रशासन? सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी

BIG BREKING :अवैध रेत माफियाओं को हौसला बुलंद सत्ता-संगठन का खुला संरक्षण कार्यवाही का अभाव।

I

Indian Business News

1 year ago 1,026 views
BIG BREKING :अवैध रेत माफियाओं को हौसला बुलंद सत्ता-संगठन का खुला संरक्षण कार्यवाही का अभाव।

कोरबा (आई.बी.एन -24) कोरबा जिले में भी प्रदेश के दूसरे जिलों की तरह रेत माफिया हावी हैं। इस बीच उन जिलों में बढ़ती घटनाओं से भय लाजिमी है, कहीं कोरबा में भी अवैध रेत को लेकर कोई अनहोनी न हो जाए। पिछली कांग्रेस की सरकार के वक्त जब रेत की कीमतों में आग लगी तो चंद भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया, सत्ता बदली तो नीम खामोशी के साये में जनता न सिर्फ लुट रही है, बल्कि घाटों में सत्ता और संगठन के संरक्षण में लूट मची हुई है। अवैध खनन और परिवहन के काम में लगे लोग इस बात का कोई खौफ नहीं रखते कि वे सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभाग (खनिज) में दखल दिए हुए हैं। कहा जाता है कि सत्ता और संगठन में तालमेल बेहतर हो तो प्रशासन तंत्र लगाम में रहता है, किंतु कोरबा जिले में तीनों अपने हिसाब से अपने मनमाफिक जन सरोकारों से परे चल रहे हैं। आलम यह है कि चंद नेता, सँगठन के पदाधिकारी और फिर अपने शीर्ष अधिकारी की नजर में कैसे अच्छा बना जाय, इस पर ज्यादा फोकस रखने वाले ऊपर ही ऊपर देख रहे है। नेता-पदाधिकारी नाराज ना हों, उन्होंने जिस पर हाथ रख दिया, उसका येन-केन-प्रकारेण काम हो,इस उधेड़बुन में चंद अधिकारी लगे ही रहते हैं। यही वजह है कि जिले के घोषित-अघोषित, वैध-अवैध रेत घाटों में माफियाओं का बोलबाला है। शहर के भीतर से लेकर उपनगरों से होते हुए गांवों के अस्वीकृत घाटों में रेत निकालने की होड़ में कई भाजपा से जुड़े नेताओं के लोग हावी हैं। रेत के मामले में अराजकता- सा माहौल कई बार निर्मित हो जाता है। सुशासन की सरकार में भी रेत माफिया हावी हैं और नदियों से बेखौफ चोरी की रेत निकालकर सरकारी निर्माण, औद्योगिक इकाईयों में निर्माण,निजी निर्माण बदस्तूर जारी हैं। सरकार को रेत माफिया लंबे से राजस्व आय का चूना लगा रहे हैं क्योंकि स्थानीय सत्ता और संगठन का उन्हें पूरा संरक्षण है। अधिकारी भी कहने से परहेज नहीं करते कि जब सत्ता-संगठन के लोग ही नहीं चाहते कि रेत चोरी बन्द हो, तो भला हम कितना सख्ती कर लें। कलेक्टर के सख्त निर्देश का पालन करा पाने में टास्क फोर्स पूरी तरह असफल है। अब तो रेत को लेकर आपसी विवाद बढ़ने भी लगे हैं, जिसका उदाहरण पहाड़गांव , तेलसरा उड़ान, में सामने आया। ताजातरीन घटना में शहर के एक युवा पत्रकार को दिग्गज भाजपा नेता के सामने अवैध रेत कारोबारी द्वारा गोली मार देने की धमकी तक दे दी गई। इसी तरह एक नेता की कलेक्टर से शिकायत हुई है कि खनिज विभाग उसके प्रभाव में है, रायल्टी मांगने पंचायत के लोग जाते हैं तो खनिज विभाग के बाबू कहते हैं कि जान की सलामती चाहते हो तो पूर्व ठेकेदार को ही काम करने दो वरना गोली मार देगा। एक भाजपा नेता और पंच तो रेत के लिए FIR करा बैठे हैं। दूरस्थ गाँव में भी भाजपा नेता कभी उलझते रहे तो कभी खुद धमकी का शिकार होते रहे। 0 सत्ता-संगठन के लोग अपने मे मस्त,जनता में फीलगुड नहीं प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ माना जा रहा था कि बहुत कुछ राहत मिलेगी लेकिन जिले में सत्ता से लेकर संगठन का विकेंद्रीकरण कुछ ऐसा हुआ है कि आम जनता को सरकार जैसा महसूस ही नहीं हो रहा। कई लोग खुलकर तो कई दबी जुबान में कहते हैं कि एक साल से ऊपर हो गया- इस सरकार में मजा ही नहीं आ रहा,सरकार जैसा कुछ लग नहीं रहा, बस भाजपाई नेता, पदाधिकारी महिमा मंडन में लगे हैं और जनता वहीं की वहीं है। तेजतर्रार पदाधिकारी भी पद का रौब दिखाकर अपनी दुकानदारी बढ़ाने में लगे हैं, ठेका लेने और विभागों में दखल बढ़ाने में लगे हैं , इनके लिए जनता की समस्याओं का क्या है,वह तो जिंदगी भर लगा रहेगा…..! लेकिन, इनको अगला 5 साल और संगठन की कुर्सी मिलने पर संशय है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2809
पेज 418 / 469