Thu, 19 Nov 2026 | 02:32:24 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती!

आसाराम की आजीवन कारावास की सजा रहेगी बरकरार, सेवादार हुए बरी।

I

Indian Business News

5 months ago 16,701 views
आसाराम की आजीवन कारावास की सजा रहेगी बरकरार, सेवादार हुए बरी।
जोधपुर (आई.बी.एन 24न्यूज एजेंसी ) आसाराम उर्फ आसुमल की यौन शोषण मामले में प्राकृतिक जीवन तक आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर अपील पर बुधवार को फैसला आया. हाईकोर्ट के जस्टिस अरुण कुमार मोंगा और योगेंद्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ ने अपने फैसले में आसाराम को पूरी तरह से आरोप मुक्त नहीं किया है. उनकी सजा खत्म करने की अपील खारिज हुई है, लेकिन पॉक्सो एक्ट की गैर जमानती अपराध, आईपीसी की गैंग रेप और षड्यंत्र कर अपराध करने से जुड़ी धाराओं में दोषी नहीं माना है. खंडपीठ ने भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म, पॉक्सो की यौन शोषण और जेजे एक्ट सहित अन्य धाराओं को लेकर लोअर कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को सही ठहराया है, यानी सजा बरकरार रहेगी. खंडपीठ ने आसाराम के सेवादार शरतचंद्र और शिल्पी को पूरी तरह से आरोप मुक्त कर दिया है. इस मामले में पीड़िता के अधिवक्ता पीसी सोलंकी ने बताया कि कोर्ट ने सजा पर रोक नहीं लगाई है. आजीवन कारावास की सजा बरकरार है, राहत जरूर दी है. सोलंकी ने बताया कि बरी किए गए आरोपियों के आदेश के खिलाफ पीड़िता से बात कर हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. इस फैसले के बाद आसाराम को अब जेल में सरेंडर करना होगा. 20 अप्रैल को सुनवाई हुई थी पूरीः 20 अप्रैल को आसाराम, शरतचंद्र और शिल्पी की ओर से सजा के खिलाफ दायर अपीलों पर सुनवाई पूरी हुई थी. आसाराम और उसके सेवादारों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत, अधिवक्ता दीपक मेनारिया और यशपाल सिंह राजपुरोहित ने पक्ष रखा. राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपक चौधरी और पीड़िता की ओर से अधिवक्ता पीसी सोलंकी ने बहस की थी. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने 20 अप्रैल 2026 को फैसला सुरक्षित रख लिया था. अदालत ने सुनाई थी आजीवन कारावास की सजाः 25 अप्रैल 2018 को विशेष अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आसाराम को शेष प्राकृतिक जीवन तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. वहीं, सहआरोपी शिल्पी और शरतचंद को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा दी गई थी. इसी निर्णय को चुनौती देते हुए तीनों ने राजस्थान हाईकोर्ट में अपील दायर की थी. अभी आसाराम चल रहा है जमानत परः आसाराम को सजा का फैसला जोधपुर जेल में ही अदालत में जाकर सुनाया था, इसके बाद लगातार आसाराम जेल में ही रहा. स्वास्थ्य जांच के लिए ही उसे बाहर लाया जाता था. वर्ष 2024 के मार्च में आसाराम को निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहली बार 10 दिन की जमानत मिली थी. इसके बाद अंतराल के बाद उसे जमानत मिलती रही. वर्तमान में भी आसाराम अंतरिम जमानत पर बाहर है, दो दिन पहले इस जमानत की अवधि 7 जुलाई तक बढ़ाई गई है. दर्जनों याचिकाएं, सुप्रीम कोर्ट तक गुहारः जेल में रहने के दौरान आसाराम के वकीलों द्वारा उसे जमानत पर बाहर लाने के लिए दर्जनों याचिकाएं हाईकोर्ट, निचली कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई. इन पर लंबी सुनवाईयां भी हुई, लेकिन 2024 से पहले तक आसाराम को कहीं से भी राहत नहीं मिली. मार्च 2024 में आसाराम को 10 दिन के लिए पहली बार उपचार के लिए जमानत मिली इसके बाद यह क्रम चलता रहा और वर्तमान में भी जारी है. यह है पूरा घटनाक्रम मणाई के आश्रम में 15 अगस्त 2013 की रात नाबालिग के साथ आसाराम द्वारा यौन शोषण करने का आरोप. घटना के 6 दिन बाद 21 अगस्त को दिल्ली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया, एफआईआर मथानिया ट्रांसफर हुई. आसाराम को पुलिस इंदौर के पास स्थित आश्रम से 31 अगस्त 2013 को गिरफ्तार कर जोधपुर लाई. जोधपुर पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर 5 नवंबर 2013 को चार्जशीट पेश कर दी. 25 अप्रैल 2018 को आसाराम को न्यायालय ने प्रकृतिक जीवन तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई. 27 मई 2026 को हाईकोर्ट में सजा के खिलाफ दायर अपीलों पर फैसला, थोड़ी राहत मिली. सेवादार हुए बरी.

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2747
पेज 44 / 458