Indian Business News
एक ही फर्म को अधिकांश काम ,क्या साय सरकार लेगी सुध !
रीपा गौठान के नाम पर फर्म विशेष को अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाया गया है। बीपीएम एनआरएलएम की मानें तो
सराईडीह गौठान सहित जिले में अधिकांश कार्य सी मार्ट के संचालनकर्ता ले रखे हैं। किस आधार पर इन्हें अधिकांश कार्य मिला और इनके द्वारा आपूर्ति की गई सामाग्रियों की गुणवत्ता ,वेंडर को भुगतान देयकों की जांच की दरकार है।विश्वस्त सूत्रों के अनुसार समूहों के नाम पर फर्म को लाभान्वित किया गया है। बिना कार्यादेश करोड़ों के कार्य कराए गए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सत्तासीन बीजेपी सरकार प्रकरण में संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
लिए थे ब्लेंक पेपर पर कार्यादेश
रीपा का उद्देश्य ग्रामीण युवा उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने की थी लेकिन अफसरों के दबाव में चहेते महिला स्व समूहों से कार्य लिया गया। यही नहीं महिला स्व सहायता समूहों को निर्माण एवं सामग्री क्रय किए जाने के एवज में भुगतान की जगह चहते वेंडरों को समूहों से गुमराह कर ब्लेंक चेक लेकर भुगतान किया गया।
समूहों से 3 ब्लेंक पेपर पर हस्ताक्षर लिए थे जिसमें वर्क आर्डर, कोटेशन सहित अन्य प्रक्रिया अफसरों ने ही भरे । पोंडी उपरोड़ा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कापूबहरा के जागृति स्व सहायता समूह द्वारा रीपा मद अंतर्गत प्राप्त प्रशासकीय स्वीकृति के आधार पर आजीविका संवर्धन हेतु सामग्री प्रदाय किए जाने जारी ब्लेंक कार्यादेश पत्र ने खलबली मचा दी थी । ब्लेंक कार्यादेश पत्र पर समूह के अध्यक्ष अजनी कुमारी सचिव लक्ष्मीन बाई के हस्ताक्षर सहित पद मुद्रा (सील ) लगे हैं। इससे स्पष्ट है कि विश्वस्त सूत्रों से मिल रही जानकारी कि समूहों के नाम पर निर्माण ,सामग्री ,मशीन एवं प्रशिक्षण का कार्य चेहेते वेंडर को दिया गया है । जिसके द्वारा तकरीबन 30 करोड़ का काम किया गया है। जिसमें नियमों ,मापदंडों,मानकों ,गुणवत्ता की अनदेखी कर जुगलबंदी से करोड़ों रुपए का वारा न्यारा किया गया है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ समूहों ने बताया कि समूहों के आर्थिक लाभ का जो रिपोर्टकार्ड पेश किया गया है वो महज दिखावा है ,जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। कायदे से एनआरएलएम के जिम्मेदार अफसरों के भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ।
इन प्राथमिकताओं को किया नजरअंदाज
रीपा में शासन द्वारा विभिन्न प्राथमिकताएँ तय की गई थी। अपर मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सुब्रत साहू द्वारा 9 जून 2023 को समस्त कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ को जारी पत्र में उल्लेख किया है किअधोसंरचनाओं का संरक्षण कर ,वर्कशेड स्पेस का वितरण कर समुचित उपयोग सुनिश्चित किए जाने ,मशीनरी के सामूहिक एवं सर्वाधिक उपयोग की संभावना तलाश किया किया जाना है। अधिक से अधिक संख्या में युवाओं,मितानों, व्यक्तिगत उद्यमियों ,महिला समूहों एवं समाज के प्रतिनिधियों को जोड़कर उत्पादन कार्य में गति प्रदाय करना,अधिकाधिक युवाओं को सम्मिलित होने प्रोत्साहित किया जाना शामिल है।रीपा अंतर्गत सामाग्री क्रय के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार क्रय नियम का पालन किया जावे। यूनिट साइज निर्धारण करते समय इकोनॉमिक विएबिलिटी का ध्यान रखा जावे। रीपा गतिविधियों से इतनी आय अवश्य रूप से हो कि प्रति व्यक्ति आय ,प्रचलित दैनिक मजदूरी दर से अधिक हो। रीपा केंद्रों में सुरक्षा के मद्देनजर चौकीदार की तैनाती या सुरक्षा कैमरे भी लगाने ,नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने,रीपा केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन सुनिश्चित करने ,बाजार की उपलब्धता ,प्रशिक्षण एवं प्रचार -प्रसार जैसे कार्यों में सहयोग प्रदान करने हेतु प्राथमिकता से तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन का कार्य पूर्ण किया जाना है। बैकवर्ड एवं फारवर्ड लिंकेज सुनिश्चित किया जाना है। उत्पादन कार्यों में अपेक्षित गति लाने,तैयार उत्पादों को बाजार की उपलब्धता प्राप्त हो। रीपा में संलग्न हितग्राहियों एवं उत्पादन संबंधी विवरण की जानकारी केंद्र के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया जाय ,जिससे प्राइवेट ग्राहकों को मौके पर ही संबंधित उत्पादक एवं उत्पादन के बारे में सूचना प्राप्त हो सके। रीपा उत्पादों की प्रदर्शनी ,केंद्रों को उत्कृष्ट रीपा के रूप में विकसित करने,अद्यतन साप्ताहिक प्रगति रीपा पोर्टल में दर्ज किया जाना शामिल है।
वर्जन....
फ्लाई ऐश यूनिट की सेटअप लगा रहे , मोटर चोरी हुई है ,गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हैं
रीपा गौठान सराईडीह में फ्लाई ऐश यूनिट स्थापित करने के लिए मशीनों की आपूर्ति सी मार्ट के संचालनकर्ता वेंडर ने की है ,मोटर चोरी हुई है लेकिन कार्य हैंडओवर नहीं होने की वजह से हमारे द्वारा कोई विधिक कार्रवाई हेतु सूचना नहीं दी जा सकी है। अन्य गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हैं।
ए.तिर्की ,बीपीएम ,एनआरएलएम कोरबा (छग)।
विज्ञापन