Fri, 20 Nov 2026 | 08:21:37 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र।

शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर।

I

Indian Business News

2 weeks ago 13,840 views
शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर।
कोरबा (आई.बी.एन-24)। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 9 सितंबर 2026 को प्रदेश के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले का बड़ा आदेश जारी किया था। आदेश क्रमांक ESTB/28202/2026-REVENUE-7-2 में साफ-साफ लिखा था कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इस आदेश में कोरबा में पदस्थ तहसीलदार श्री भूपन सिंह मंडावी का तबादला प्रशासनिक आधार पर कोरबा से सरगुजा कर दिया गया था। वहीं उनकी जगह सरगुजा से श्री उमेश्वर सिंह बाग को कोरबा भेजा गया था। लेकिन आदेश जारी हुए करीब 2 महीने बीत चुके हैं, इसके बाद भी पाली में हालात जस के तस बताए जा रहे हैं। क्या है पूरा मामला...? सूत्रों और स्थानीय लोगों का दावा है कि तबादला आदेश आने के बाद भी भूपन सिंह मंडावी ने पाली तहसीलदार की कुर्सी नहीं छोड़ी है। बताया जा रहा है कि वे आज भी पाली ब्लॉक में ही तहसीलदार के रूप में कामकाज देख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब शासन का आदेश आ गया है, तो फिर तबादला लागू क्यों नहीं हो रहा है? क्या तहसीलदार को किसी बड़े अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है, या फिर विभागीय लापरवाही के कारण आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है? आम जनता परेशान पाली तहसील में रोजाना जमीन, नामांतरण, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और राजस्व से जुड़े सैकड़ों कामों के लिए ग्रामीण आते हैं। लोगों का कहना है कि अगर अधिकारी का तबादला हो गया है, तो उन्हें नई जगह ज्वाइन करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं होने से लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि आखिर पाली का असली तहसीलदार कौन है? अब आगे क्या...? अब सबकी नजर जिला प्रशासन कोरबा पर टिकी हुई है। क्या प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेगा और तबादला आदेश को जमीन पर लागू कराएगा? या फिर यह आदेश भी फाइलों में दबकर रह जाएगा? पाली की जनता अब यही पूछ रही है - जब ट्रांसफर हो गया, तो साहब गए क्यों नहीं?

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2752
पेज 351 / 459