Sun, 15 Nov 2026 | 03:33:06 AM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

स्टेट लेवल ताइक्वांडो मे पाली के खिलाडियों ने जीता 5 गोल्ड, 2 सिल्वर मेडल। चंचल के नेतृत्व में खिलाडियों ने बढ़ाया अंचल का मान।

I

Indian Business News

2 years ago 1,772 views
स्टेट लेवल ताइक्वांडो मे पाली के खिलाडियों ने जीता 5 गोल्ड, 2 सिल्वर मेडल। चंचल के नेतृत्व में खिलाडियों ने बढ़ाया अंचल का मान।
रायपुर (आई.बी.एन -24)छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो यूनियन के तत्वाधान में आयोजित सातवीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पाली ब्लॉक की ताइक्वांडो टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। यह चैंपियनशिप 8 से 10 दिसंबर तक पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी खेल परिसर रायपुर में आयोजित हुआ. जिसमें कोरबा जिले के पाली ब्लॉक से 7 खिलाडियों ने विभिन्न आयु-वर्ग की विधाओ मे भाग लिया. जिन्होंने प्रशिक्षिका चंचल डिक्सेना के नेतृत्व-मार्गदर्शन में ऐतिहसिक प्रदर्शन कर परिवार व अंचल का मान बढ़ाया है. ओमी पिता जगमोहन डिक्सेना को 43 किलोग्राम वर्ग में कैडेट में गोल्ड मेडल मिला है. इसके अलावा अंजलि मरावी, पवन दास, चारू सिंह कँवर, सोमी दुबे को भी अलग-अलग कैटेगरी में गोल्ड मेडल प्राप्त हुए हैं. काव्या डिक्सेना और साक्षी मरकाम को रजत पदक मिला है और इसका चयन राउरकेला में 28 दिसंबर से आयोजित हो रहे राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है. आज रायपुर से पाली नगर वापसी पर नए बस स्टैंड मे सभी खिलाडियों का जोरदार स्वागत किया गया. उल्लेखनीय है कि पाली में पहली बार ताइक्वांडो की शुरुआत को महज 7 माह हुए है. जहां मोनिका चक्रधारी और चंचल डिक्सेना के मार्गदर्शन में क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं नियमित रूप से अभ्यास कर रहे हैं. इतने कम समय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षक और खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई है. पाली के समीप छोटे से गांव सीस की 17 वर्षीय प्रशिक्षक चंचल स्वयं भी राष्ट्रीय स्तर पर कई बार चयनित हुई है और गोल्ड मेडलिस्ट हैं. क्षेत्र के खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी है.

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2712
पेज 1 / 452