Sun, 15 Nov 2026 | 04:22:44 AM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

आई.बी.एन -24 के खबर का असर: BMO कटघोरा सख्त, चाकाबुडा प्रभारी को थमाया नोटिस।

I

Indian Business News

2 months ago 12,729 views
आई.बी.एन -24 के खबर का असर: BMO कटघोरा सख्त, चाकाबुडा प्रभारी को थमाया नोटिस।
दो कमरों मे सिमटा स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक की अनुपस्थिति के मामले में एक दिवस में मांगा स्पष्टीकरण कोरबा /कोरबा : आई.बी.एन-24 न्यूज समाचार पत्र के ख़बर का असर  “दो कमरों में सिमटा स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. नदारद रहने से मरीज परेशान” को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। खबर प्रकाशित होने के बाद खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चाकाबुडा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा पत्र क्रमांक /स्था./2026/2501 दिनांक 02.09.2026 के माध्यम से प्रभारी चिकित्सा अधिकारी चंद्र पाल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चाकाबुडा, जिला कोरबा को नोटिस जारी किया गया है।जारी नोटिस में बताया गया है कि यह मामला कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा के पत्र क्रमांक 9145 दिनांक 27.08.2026 से संबंधित है, जो खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को 01.09.2026 को प्राप्त हुआ। प्रकाशित समाचार चूंकि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चाकाबुडा के अधीन संचालित सिमरा स्वास्थ्य केन्द्र से संबंधित है, इसलिए संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से मामले की वस्तुस्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।   नोटिस में एक दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समयावधि में जानकारी अथवा स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में एकतरफा कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की होगी।स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति तथा मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के मामले में विभाग अब किसी प्रकार की लापरवाही को लेकर गंभीर है। स्वास्थ्य केन्द्र से जुड़ी शिकायत और प्रकाशित समाचार के बाद तत्काल नोटिस जारी होना इसी गंभीरता का संकेत माना जा रहा है। अब निगाहें संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले स्पष्टीकरण पर टिकी हैं। स्पष्टीकरण के आधार पर विभाग द्वारा आगे क्या कार्रवाई की जाती है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। विदित हो कि डां. चंद्रपाल कार्यलीन काम होने का बहाना बनाकर ड्यूटी से नदारात रहता था जिसका लाभ वहाँ के कर्मचारी उठाते थे। ज्ञात हो कि हाल ही स्कुल की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत किया गया था तटपश्चात् जिला पंचायत सी ई ओ ने शिक्षकों को नोटिस थमाते हुए वेतन रोकने निर्देशित किया था। वहाँ के कार्यवाही पर डां. चंद्रपाल को होश नहीं आया जो बहुत ही गंभीर है। इनको अपने पेमेंट से मतलब इलाज से नहीं ज़ब से इनको प्रभार मिला है तब से तानाशाही चलता है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 9 / 457