“पावनी महंत बनी प्रधानमंत्री “

पाली (आई.बी.एन -24) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अलगी डांड में बालकेबिनेट का गठन किया गया जिसमें कक्षा आठवीं की छात्रा कुमारी पावनी महंत निर्विरोध प्रधानमंत्री चुनी गई l
इसके अलावा प्रकाशकुमार कक्षा आठवीं उपप्रधानमंत्री, कुमारी तृप्ति कक्षा -सातवीं स्वास्थ्य मंत्री,कुमारी कविता उप स्वास्थ्य मंत्री कुमारी स्नेहा कक्षा सातवीं शिक्षा मंत्री, विवेक सिंह कक्षा छठवीं उप शिक्षा मंत्री, कुमारी प्रियांशु कक्षा -सातवीं खाद्यमंत्री, राहुल कुमार कक्षा -आठवीं उप खाद्य मंत्री, कुमारी श्वेता कक्षा -सातवीं सांस्कृतिक मंत्री, कुमारी अंकिता कक्षा -छठवीं उप सांस्कृतिक मंत्री, आयुष कुमार कक्षा सातवीं खेल मंत्री, कुमारी तमन्ना कक्षा सातवीं उप खेलमंत्री, प्रभात कक्षा सातवीं पर्यावरण /क़ृषि /बागवानी मंत्री, कुमारी ज्योति कक्षा -छठवीं उप पर्यावरण मंत्री निर्विरोध चुने गए l

उपरोक्त मंत्रियो को दिनाँक 19/07/2025 को “शपथ” दिलाया गया l नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का गुलदस्ता, देकर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं विधि -विधान पूर्वक” शपथ ग्रहण ” कराया गया l इस अवसर पर जनशिक्षा केंद्र प्रभारी श्री निर्मल राठौर,प्रधानपाठक श्रीमती किरण कश्यप, श्री धरम पाल कंवर, श्री देवा प्रसाद मांडवा, श्री जान सिंह पैकरा व स्टॉफ उपस्थित रहे l