Indian Business News
इसलिए धरती को बचाने, एवं पर्यावरण की शुद्धता तथा ग्लोबल वार्मिग से बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने शिशु मंदिर के नर्सरी,अरुण,उदय के सभी बच्चों को पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि जलवायु में निरंतर बदलाव आ रहा है। इससे धरती का तापमान निरंतर बढ़ रहा है। इसका हल अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही किया जा सकता है। मौजूदा समय में देश में कम से कम 150 करोड़ पेड़ लगाने की जरूरत है। तभी पेड़ों की बदौलत वातावरण, धरती और जीवन को बचाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन