Fri, 20 Nov 2026 | 09:42:38 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

श्रमिकों को मिलेगी उपचार की बेहतर सुविधाएं: श्री लखनलाल देवांगन।

I

Indian Business News

2 years ago 466 views
श्रमिकों को मिलेगी उपचार की बेहतर सुविधाएं: श्री लखनलाल देवांगन।
  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली किया उद्घाटन। कोरबा (आई.बी.एन -24) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअली ईएसआईसी अस्पताल कोरबा का लोकार्पण किया। डिंगापुर में नवनिर्मित इस अस्पताल के उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन भी शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जिले में कर्मचारी राज्य बीमा निगम का अस्पताल बन जाना बड़ी सौभाग्य की बात है। आज देश के प्रधानमंत्री ने कोरबा सहित अन्य स्थानों में अस्पताल का लोकार्पण किया है। कोरबा एक औद्योगिक जिला है और यहाँ बड़ी संख्या में श्रमिक रहते हैं, इस लिहाज से इस तरह के सर्वसुविधायुक्त अस्पताल यहाँ की जरूरत थी। श्रमिक परिवार बीमारियों के उपचार के लिए महंगे अस्पताल में पैसा खर्च नहीं कर पाते,ऐसे में ईएसआईसी का अस्पताल श्रमिकों के लिए वरदान साबित होगा। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी देश को लगातार उन्नति की राह पर ले जा रहे हैं। दुनिया में हमारे देश की पहचान बढ़ी है। आर्थिक रूप से शक्तिशाली बनने के साथ अधोसंरचना के क्षेत्र में भी देश आगे बढ़ रहा है। शहर के डिंगापुर क्षेत्र में नवनिर्मित अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि यह भी सौभाग्य की बात है कि मैं इस अस्पताल के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल रहा और आज श्रम मंत्री के रूप में उद्घाटन कार्यक्रम में आया हूँ। उन्होंने अस्पताल में उपचार की बेहतर सुविधाएं होने की बात कहते हुए यहाँ के चिकित्सकों से अपील की कि वे जो सेवा भाव मरीज के प्रति रखते हैं और जो अपेक्षाएं मरीज चिकित्सक से रखते हैं वे यहाँ बनाएं रखे। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी और बताया कि श्रम कार्ड के माध्यम से रोजगार, उपचार, उनके बच्चों को छात्रवृत्ति, गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। श्रमिकों के बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए भी अनुदान दिया जाता है ताकि श्रमिक परिवार के बच्चे भी अच्छा नागरिक बन सके। मंत्री श्री देवांगन ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओं का लाभ मिलने की बात कहते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बन रहे हैं और छत्तीसगढ़ को विकास की राह में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने बिलासपुर जिले में भी ईएसआईसी का अस्पताल बनने की बात कही। उन्होंने बताया कि अभी भूमि का चयन किया जा रहा है। आने वाले समय में बिलासपुर में भी अस्पताल का निर्माण होगा। कार्यक्रम में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश लाल चंदानी ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। यहाँ बताया गया कि अस्पताल 100 बेड की सुविधाओं वाला है। यहाँ नेत्र,दन्त,आर्थो सहित अन्य विभागों के माध्यम से उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा लैब, ईसीजी,ब्लड की सुविधाएं हैं। इमरजेंसी के अलावा 24 घण्टे आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और यहाँ उपचार नहीं होने पर अन्य अस्पताल में आकस्मिक सुविधा के लिए अनुबंध किया गया है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2710
पेज 36 / 452