Sat, 14 Nov 2026 | 06:22:33 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान समारोह संपन्न।

I

Indian Business News

3 years ago 408 views
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान समारोह संपन्न।
कोरबा (आईबीएन-24) डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान समारोह छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में सीएसईबी कोरबा पूर्व के सीनियर क्लब संपन्न हुई।मंत्री श्री अग्रवाल सहित विशिष्ट अतिथियों द्वारा माता सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पमाला पहना कर राज्य गीत गाकर कार्यक्रम की शुभारंभ की गई। मंत्री श्री अग्रवाल सहित विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत भाषण देते हुए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का गठन का उद्देश्य तथा आज के समय में डिजिटल मीडिया के भूमिका के बारे में संक्षिप्त प्रकाश डाला। जिसके उपरांत माननीय मंत्री श्री अग्रवाल द्वारा एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को ईमानदारी,कर्तव्यनिष्ठा,निर्भयता,निष्पक्षता व शुद्ध अंतःकरण के साथ दी गई जिम्मेदारी को निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज के समय में डिजिटल मीडिया के भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा की पहले सिर्फ प्रिंट मीडिया के माध्यम से लोगों तक समाचार पहुंचती थी उसके बाद इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से समाचार प्रसारित होने लगी अब समय के अनुसार डिजिटल मीडिया देश मे छाया हुआ है।उन्होंने सुझाव एवं मार्गदर्शन देते हुए आगे कहा की निष्पक्ष और निर्भीकता के साथ समाचार को प्रकाशित करें ताकि डिजिटल मीडिया के दुनिया में जिले नाम रौशन हो सके। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल एवं महापौर श्री प्रसाद ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को दी सौगात। इस दौरान राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल द्वारा डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए और महापौर द्वारा भवन के फर्नीचर के लिए सहयोग की घोषणा किए। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने भी मीडिया के साथियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शहर में एक अच्छी परंपरा शुरू हुई है और इसे पत्रकार साथी आगे ले जाएंगे ।हितानंद ने कहा कि हमेशा उनका भी सहयोग रहेगा।अन्य विशिष्ट अतिथियों ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, महापौर राज किशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, पूर्व सभापति संतोष राठौर, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, इंडस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य संजय गुप्ता, डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक रफीक मेमन, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय जायसवाल, सचिव नूतन सिंह ठाकुर का गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर मंत्री श्री अग्रवाल एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पत्रकार किशोर शर्मा, छेदीलाल अग्रवाल, विश्वनाथ केडिया, सुशील दास,गेंदलाल शुक्ला, श्रवण साहू ,सनंत दास दीवान, सुरेश चंद्र रोहरा, विजय खेत्रपाल, वेद प्रकाश मित्तल,डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक रफीक मेमन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश मिश्रा,सचिव जितेंद्र सिंह राजपूत,उपाध्यक्ष संतोष सारथी, उपसचिव मुकेश चौहान, कोषाध्यक्ष कुश कुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य बालकृष्ण राय, जितेंद्र डड़सेना, भोला केवट ,विकास तिवारी, संगम दुबे, सदस्य मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, समीर गुप्ता, अशोक कुमार अग्रवाल, चंद्र कुमार श्रीवास, जगदीश भाई पटेल, लालबाबू चौधरी, विजय मेश्राम, आशा ठाकुर , भूपेंद्र साहू ,विवेक साहू, प्रदीप मिश्रा ,शैलेंद्र राठौर, गणेश सूर्यवंशी ,संतोष गुप्ता, संजय कुमार अग्रवाल, अनिल राठौर, नागेंद्र पाल, बीएन यादव ,आलोक यादव सहित पत्रकार साथी लखन गोस्वामी,भागवत दीवान,मणिपाल निमजा, राजू बंजारे दीपक साहू ,विकास सोनी, अजय अग्रवाल, कमलेश तिवारी, अजहर खान, सहित बड़ी संख्या में जिले के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान मंच संचालन रविन्द्र साहू एवं आभार व्यक्त विकास झा ने किया।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2703
पेज 2 / 451