Tue, 24 Nov 2026 | 11:22:17 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST असिस्टेंट कमिश्नर निलंबित महज 2 हजार रुपये के विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति; संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा।

शाईवीपीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया अभियंता दिवस। : हर व्यक्ति में होता है एक इंजीनियर जो अपनी कल्पनाओं को देता है आकार : साहू

I

Indian Business News

3 years ago 640 views
हर व्यक्ति में होता है एक इंजीनियर जो अपनी कल्पनाओं को देता है आकार : साहू
कोरबा(आई.बी.एन -24)  राष्ट्रीय अभियंता दिवस पर शासकीय ईवीपीजी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कॉलेज के प्रवेश द्वार पर स्थापित महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिसके पश्चात कॉलेज के अंबेडकर हॉल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शहर के प्रख्यात इंजीनियर अरविंद साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्य अतिथि साहू ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस पर हम अभियंता दिवस मनाते हैं। जिनका व्यक्तित्व इतना महान है कि शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। जिस समय उन्होंने बड़ी बिल्डिंग और डैम का निर्माण किया। उस वक्त तकनीक का उतना विकास नहीं हुआ था। जिस समय में उन्होंने इतने बड़े-बड़े काम किये, उस समय बिना आधुनिक तकनीक के ही दुनिया भर में ख्याति प्राप्त की है। दरअसल हम सभी में एक इंजीनियर छिपा होता है। जो निरंतर अपनी कल्पनाओं को आकार देता है। आयोजन में उपस्थित महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ साधना खरे ने कहा कि दुनिया भर अलग अलग देश में अभियंता दिवस मनाया जाता है। जिस प्रकार वैज्ञानिक, अध्यापक, खिलाड़ी, पत्रकार देश के लिए अपना योगदान देते हैं। उसी प्रकार इंजीनियर अलग-अलग निर्माण कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। दुनिया में जितने भी महत्वपूर्ण और बड़े का निर्माण कार्य हुए हैं। उसमें किसी न किसी इंजीनियर का योगदान रहा है। वैज्ञानिक सैद्धांतिक तौर पर जो खोज करते हैं। इंजीनियर ही उसे व्यावहारिक रूप प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में गणित विभाग के विभागाध्यक्ष शुभम ढोरिया ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और छात्र-छात्राओं को बताया गया कि कैसे सर विश्वेश्वरैया ने हैदराबाद बाढ़मुक्त शहर बनाने में योगदान दिया। उन्होंने एशिया का सबसे बड़ा डैम भी बनाया था। मैसूर के राजा ने उन्हें दीवान की उपाधि दी थी। आगे चलकर उन्हें देश सरवोच्च सम्मान भारत रत्न भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भौतिक विभाग द्वारा किया गया था। जिसके विभागाध्यक्ष भौतिकविद श्याम सुंदर तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। तिवारी ने कहा कि इंजीनियर सिर्फ मशीनों को ही नहीं सुधारते, बनाते। बल्कि किसी भी काम को तकनीक के माध्यम से तयशुदा समय में पूरा करना ही एक इंजीनियर का वास्तविक काम है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं सहित प्राध्यापकगण संदीप शुक्ला, सुशील गुप्ता, अवंतिका कौशिल, पूर्णिमा साहू, सहित केएन कॉलेज से वीणा विश्वास, एमडीपी कटघोरा से पूनम ओझा व हरदीबाजार से राकेश राठौर व महाविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2717
पेज 96 / 453