संवाददाता : साबिर अंसारी :
कोरबा नगर निगम की नई आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई ने आज से किया पदभार ग्रहण।
I
Indian Business News
3 years ago
313 views
02 Aug 2023
कोरबा (आई.बी.एन -24) जिला नगर पालिक निगम की नवपदस्थ आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने आज दिनांक 01/08/23 को नगर निगम कार्यालय साकेत भवन पहुंच पदभार किया ग्रहण। आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के साकेत भवन पहुंचने पर निगम के अधिकारी/कर्मचारियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया, नवपदस्थ आयुक्त ने अधिकारी/कर्मचारियों से उनका परिचय लिया साथ ही सभी को टीम भावना के साथ कार्य करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
जनसुविधाओं व शासकीय योजनाओं पर ध्यान देने की बात कही, अंचल के विकास, जनसेवाओं व सुविधाओं पर कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के त्रुटिरहित संचालन पर विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की बात कही,,,,उन्होने कहा कि नगर की स्वच्छता तथा सफाई कार्यो में और अधिक कसावट लाने की दिशा में बेहतर कार्य किया जाएगा।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने साकेत भवन स्थित निगम के विभिन्न विभागों, शाखाओं का सघन निरीक्षण किया। उन्होने निर्माण, स्थापना, लेखा, स्टेशनरी, संपदा, राजस्व, सम्पत्तिकर, जनसंपर्क, विधि, जलप्रदाय, वाहन आदि शाखाओं सहित अन्य विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर वहॉं की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होने विभागों, शाखाओं की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरूस्त करने तथा कार्यालय की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को दिये।