Sun, 15 Nov 2026 | 03:33:16 AM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

कलेक्टर ने पेंशन प्रकरणों का सत्यापन कराने सीईओ जनपद को दिए निर्देश : पेंशन वितरण एवं वन अधिकार पत्र बनाने को दें प्राथमिकता: श्री संजीव झा।

I

Indian Business News

3 years ago 231 views
पेंशन वितरण एवं वन अधिकार पत्र बनाने को दें प्राथमिकता: श्री संजीव झा।
कोरबा (आईबीएन-24) कलेक्टर श्री संजीव झा ने पेंशन वितरण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए समय सीमा की बैठक में निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन उनके खाते में अंतरित की जाए। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेंशन के प्रकरणों का सत्यापन कराएं तथा कोई भी पात्र हितग्राही पेंशन से वंचित न रहे। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के गैर डीबीटी पेंशन हितग्राहियों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि वन अधिकार पत्र के प्रकरण ग्राम सभा में लंबित नहीं होना चाहिए। वन अधिकार पत्र बनाने का कार्य गंभीरता से किया जाए तथा ग्रामों में लंबित प्रकरणों का सत्यापन कराएं। उन्होंने खाद्य विभाग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सर्व जनपद पंचायत को निर्देश दिए कि राशन कार्ड बनाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए तहसीलदारों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमांकन, बटांकन के प्रकरणों का निराकरण निश्चित समय पर किया जाए। सीमांकन के एक भी प्रकरण लंबित न रहें। श्री झा ने निर्देशित किया कि आरबीसी 6-4 के प्रकरण में संवेदनशीलता बरतते हुए शीघ्र स्वीकृत किए जाएं। कलेक्टर ने जिले में बनाए जा रहे स्कूली जाति प्रमाण पत्र के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने का कार्य तीव्र गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने ग्रामीण एवं कुटीर उद्योग नीति 2023-24 के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तीन से पांच एकड़ तक की भूमि में कुटीर उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि चिन्हांकन हेतु नगर निगम आयुक्त एवं महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को निर्देशित किया। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केसरी को निर्देश दिए कि ग्रामीण जनों को सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निर्धारित हाट-बाजारों में हाट-बाजार क्लीनिक शिविर लगाई जाए। उन्होंने गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि जिले के सभी गौठानों में सुचारू रूप से गोबर की खरीदी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सीएसईबी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिजली संबंधी शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के धार्मिक स्थल मां मड़वारानी मंदिर, चैतुरगढ़ मंदिर, मातिन दाई मंदिर एवं कोसगई मंदिर में बिजली व्यवस्था हेतु उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाएं। श्री झा ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में सुपोषण अभियान को सुचारू रूप से संचालित किया जाए। दूरस्थ ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री विश्वदीप, डीएफओ कोरबा श्री अरविंद पीएम, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं विजेंद्र पाटले सहित सभी एसडीएम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2703
पेज 2 / 451