Tue, 17 Nov 2026 | 05:51:04 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर।

मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा राशनकार्ड का नवीनीकरण।

I

Indian Business News

2 years ago 743 views
  प्रचलित राशनकार्डों का 25 जनवरी से 29 फरवरी तक चलेगा नवीनीकरण अभियान। कोरबा प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित, निःशक्तजन तथा सामान्य राशनकार्डों का नवीनीकरण के लिए अभियान 25 जनवरी 2024 से प्रारंभ किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्डधारियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए राशनकार्डों के समयबद्ध नवीनीकरण हेतु नया मोबाईल ऐप तैयार किया गया है जिसे राशनकार्डधारी अपने मोबाइल, उचित मूल्य दुकानों में संधारित टेबलेट, दुकान संचालक के पंजीकृत मोबाइल में खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से ऐप को डाउनलोड कर राशनकार्ड के नवीनीकरण हेतु आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। जिसके अंतर्गत आवेदन प्राप्ति 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक तथा नवीनीकृत राशनकार्ड प्रदाय हेतु 01 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक समय सीमा निर्धारित है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने इस संदर्भ में आयुक्त नगर निगम, सभी सीएमओ नगरीय निकाय, सर्व जनपद सीईओ एवं सहायक खाद्य अधिकारी व खाद्य निरीक्षक को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है। प्रत्येक उचित मूल्य दुकान स्तर पर राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने वाले हितग्राहियों की सहायता हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इस क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद सीईओ द्वारा सभी पंचायत सचिव को संबंधित उचित मूल्य दुकानों के नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त करने की कार्यवाही करेंगे। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में आयुक्त व सीएमओ द्वारा प्रत्येक उचित मूल्य दुकान पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति करेंगे। संबंधित क्षेत्र सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य निरीक्षक द्वारा 24 जनवरी को जनपद पंचायत, नगरीय निकायों में निर्धारित स्थल पर राशन कार्ड नवीनीकरण हेतु आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। साथ ही जनपद एवं नगरीय निकाय समन्वय स्थापित कर राशन कार्ड नवीनीकरण संबंधी समस्त कार्यवाही पूर्ण कराएंगे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2705
पेज 64 / 451