Sat, 14 Nov 2026 | 07:38:01 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

आशा ठाकुर- ब्यूरो चीफ कोरबा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रामपुर विधानसभा आगमन से पहले भाजपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

I

Indian Business News

3 years ago 266 views
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रामपुर विधानसभा आगमन से पहले भाजपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कोरबा (आईबीएन-24) भारतीय जनता पार्टी के कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा के आज अपने दौरे पर आने वाले थे, अपने दौरे में भाजपा के नेताओं द्वारा किए जा सकने वाले विरोध के डर से ही उन्होंने पुलिस को आगे किया और भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार कर जिले के अलग-अलग थानो में बैठाया गया है । भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह रामपुर थाने में गिरफ्तार किए गए पंकज सोनी एवं राजगामार चौकी में गिरफ्तार किए गए लक्ष्मी श्रीवास व धनंजय चौहान से मिलने पहुंचे । उन्होंने वहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश बघेल अपने 4 साल से अधिक समय के शासन में कोई भी जनउपयोगी कार्य नहीं गिनवा सकते है, वह जान चुके हैं कि छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें निकालने वाली है और यह भय उन्हें अब तानाशाह बनने की ओर ले चला है । और यही कारण है कि आज अपने दौरे के पहले उन्होंने तानाशाही की पराकाष्ठा को पार करते हुए भाजपा नेताओं के हो सकने वाले विरोध के पूर्व ही पुलिस को आगे किया और भाजपा के नेताओं को गिरफ्तार करवा दिया । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की पूरी जनता ने अब अपना मन बना लिया है जिससे कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल की विदाई तय है । जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने आगे कहा कि भाजपा के नेताओं की गिरफ्तारी तक तो बात समझ में आती है लेकिन रामपुर चौकी में जब मैंने देखा कि कोरबा जनपद के उपाध्यक्ष विक्की कवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर बैठाया हुआ है तो यह बात आसानी से समझ में आ जाती है कि भूपेश बघेल का अपने कांग्रेस के नेताओं से भी विश्वास उठ गया है, जो उनकी बड़ी हार का एक और कारण बनेगा । भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी को उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान से ही पुलिस द्वारा उठाकर सिविल लाइंस थाने में बैठाया गया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दमनात्मक रवैया अपना रहे हैं । विपक्ष में रहने वाली राजनीतिक पार्टियां अगर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध ना करें तो जनता की मांगों को किस प्रकार से उठाएं इसका जवाब भूपेश बघेल को देना चाहिए । काला झंडा दिखाने कुदमुरा जा रहे भाजपा युवा नेताओं को रास्ते से ही गिरफ्तार कर करतला थाना में भी ले जाया गया । जिसमे भाजपा उरगा मंडल के महामंत्री हरीश साहू,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद भगत व अजय कँवर,भाजयुमो उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव,भाजयुमो मंडल महामंत्री शुभम हलवाई,अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश अनंत, अशोक प्रजापति, अशोक कँवर, यशवंत चौहान, शिरीष कैवर्त, साहिल आदि को गिरफ्तार कर करतला थाना में बैठाया गया । वही भाजपा कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास,युवा मोर्चा कुदमुरा मंडल अध्यक्ष धनंजय चौहान आदि को राजगामार चौकी में प्रातः काल से लेकर के कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद तक पुलिस द्वारा बैठा कर रखा गया ।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2703
पेज 1 / 451