Sat, 14 Nov 2026 | 10:42:52 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

खाद्य की चोरी कर कही अन्यत्र खपाने का था प्लान ,112 को सूचना देकर स्थानीय युवक ने मौके पर बुलाया,किया शिकायत। : वन विकास निगम के अंतर्गत रोपित किए गए पौधों के लिए मंगाए गए खाद्य की हेरा- फेरी।

I

Indian Business News

3 years ago 434 views
वन विकास निगम के अंतर्गत रोपित किए गए पौधों के लिए मंगाए गए खाद्य की हेरा- फेरी।
कोरबा/पाली (आई.बी.एन -24) पाली विकासखंड के अंतर्गत के ग्राम पंचायत शिवपुर में वन विभाग के शाखा वन विकास निगम के द्वारा पौधारोपण का कार्य ग्राम शिवपुर अंतर्गत के विभिन्न स्थानों में किया जा रहा है जिसके लिए पौधों के बेहतर विकास के लिए अच्छी किस्म की खाद्य का उपयोग किया जाता है । इन्ही रोपित किए गए पौधों में डालने के लिए जो खाद्य मंगाई जाती है उसमे हेरा फेरी करने का मामला ग्राम शिवपुर के फुलवारी पारा से निकलकर सामने आया है कुछ लोग खाद्य की चोरी कर किसी अन्यत्र जगह खपाने के उद्देश्य से पिकअप टाटा एस क्रमांक सीजी 10 ए एल 1396 में करीब 14 बोरी खाद्य को शाम 4 बजे के आसपास भरा जा रहा था जिसे ग्राम शिवपुर के आश्रित मोहल्ला फुलवारी पारा के एक युवक गोविंद राम यादव ने देख लिया और वीडियो बनाने लगा ।   मोबाइल में वीडियो बनाते देख टाटा एस पिकअप वाहन के चालक एवं उसमे सवार खरीदार तुरंत वाहन को वहा से निकालकर ग्राम खैरा के सड़क की ओर तेज रफ्तार से ले जाने लगे , जिसे देख युवक गोविंद राम यादव भी वीडियो बनाते उनका पीछा करने लगा । तभी वीडियो बनते देख कर रास्ते में वाहन से उतरकर ग्राम खैरा निवासी खाद्य का खरीदार वहा से तत्काल भाग गया और वाहन चालक आनन फानन में वाहन को तेज रफ्तार में आगे बढ़ाने लगा परंतु वीडियो में कैद हो जाने के कारण वाहन चालक को वाहन को सड़क में ही रोकना पड़ा । तभी गोविंद राम यादव ने तत्काल 112 पुलिस हेल्पलाइन को बुलवा कर उक्त पिकअप वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर एक लिखित शिकायत थाना पाली में उचित कार्यवाही के लिए दिया। फुलवरीपारा निवासी युवक गोविंद राम यादव ने मीडिया कर्मी को बताया कि वह अपने ग्राम में राजीव गांधी युवा मितान क्लब का अध्यक्ष है और टहलने के लिए शाम लगभग 4 बजे निकाला हुआ था तभी उसने चौकीदार सुरेश पंत के घर के पास यह घटना होते देखा । युवक ने बताया की वन विकास निगम द्वारा कराए जा रहे पौधारोपण के लिए मंगाए गए खाद्य को चौकीदार सुरेश पंत के यहां रखवाया जाता है जिसे चोरी कर अन्य स्थान में खपाने के उद्देश्य से यह कृत्य किया गया । युवक का कहना है कि सही नियत से ले जाया जाता तो उसमे वन समिति के सदस्य या वन विभाग के वन रक्षक अनिवार्य रूप से वाहन में होते लेकिन उनके गतिविधियों को देख स्पष्ट कहा जा सकता है की उनका नियत चोरी कर कही अन्यत्र स्थान पर अवैध रूप से खपाने का था जिसकी सूचना थाना पाली को कर दिया गया है । संवाददाता को उक्त घटने के जानकारी होने के बाद इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से बिट के वन रक्षक को उनके मोबाइल नंबर 6260010072 पर काल किया गया पर वन रक्षक ने फोन रिसीव नहीं किया । फुलवारी पारा निवासी गोविंद राम यादव ने बताया की पाली थाना में दिए शिकायत का मुझे पावती नही दिया गया है । और पाली थाने से किए गए कार्यवाही से भी कोई संतोष जनक जानकारी अब तक प्राप्त नहीं हुई है । युवक के द्वारा कहा गया की उक्त घटने में वन समिति के सदस्य ,चौकीदार और अन्य वन कर्मी का संलिप्तता होने का शक है । क्योंकि इस घटना में कोई विशेष कार्यवाही अब तक नही किया गया है ।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2703
पेज 2 / 451