Wed, 25 Nov 2026 | 07:46:22 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित।

भूमिहीन किसान छेदूराम ने कोसा उत्पादन से अर्जित किए 6.30 लाख रुपये।

I

Indian Business News

7 months ago 21,330 views
भूमिहीन किसान छेदूराम ने कोसा उत्पादन से अर्जित किए 6.30 लाख रुपये।
कोरबा (आई.बी.एन -24) जिले के विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम सलोरा निवासी श्री छेदूराम ने रेशम विभाग के सहयोग से सफलता की एक नई इबारत लिखी है। बीपीएल परिवार से ताल्लुक रखने वाले और बिना किसी कृषि भूमि वाले छेदूराम के लिए कोसा उत्पादन ही उनकी आजीविका का मुख्य सहारा है। पिछले 15 वर्षों से रेशम विभाग के साथ निरंतर कार्य करते हुए उन्होंने और उनके परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर कोसा कृमिपालन को अपनी आय का सशक्त जरिया बनाया है। इस वर्ष कोसा बीज केन्द्र कोरबा में कृमिपालन करते हुए छेदूराम ने तीन फसलों के दौरान कुल 1,73,733 नग कोसा का उत्पादन किया। इस शानदार उत्पादन के बदले उन्हें 6,30,816 रुपये की राशि प्राप्त हुई, जिसका भुगतान विभाग द्वारा सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया गया है। छेदूराम ने रेशम विभाग के मार्गदर्शन में कार्य की बारीकियों को बहुत गहराई से सीखा और आज एक उत्कृष्ट कृषक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। कोसा उत्पादन के खाली समय में वे विभाग में मजदूरी और मत्स्य आखेट का कार्य भी करते हैं। श्री छेदूराम अब अन्य हितग्राहियों के लिए एक प्रेरणा बन गए हैं और उनका लक्ष्य भविष्य में और अधिक मेहनत कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाना है। इस कार्य में रेशम विभाग द्वारा उन्हें समय पर उन्नत टसर कोसा बीज और निःशुल्क तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। रेशम विभाग के सहायक संचालक श्री बी.एस. भण्डारी ने बताया कि योजनाओं के तह विभाग द्वारा आवश्यक सहयोग हितग्राही को प्रदान किया गया है।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2717
पेज 121 / 453