Indian Business News
शुक्ल पंचमी को बसन्त पंचमी के नाम से जाना जाता है। बसंत की शुरुआत इस दिन से होती है। इसको बुद्धि, ज्ञान और कला की देवी सरस्वती की पूजा-आराधना के दिन के रूप में मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्राचार्य शिवानी मिश्रा एवं उप-प्राचार्य विनोद शर्मा एवं शिक्षकों ने भी पूजन किया। तत्पश्चात मातृ-पितृ दिवस पर बच्चों द्वारा उनके अभिभावकों पूजा भी कराई गई।
प्राचार्य शिवानी मिश्रा ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी मनाए जाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वसंत पंचमी मां सरस्वती की आराधना का महापर्व है, जो हमें ज्ञान सद्बुद्धि, विवेक और यश प्रदान करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में ऐसे काम करो कि व्यवहार से पहचाने जाओ।
उप-प्राचार्य शर्मा ने कहा कि ऐसे त्योहारों से भारत के मौसम एवं ऋतु परिवर्तन की जानकारी प्राप्त होती है। हमें ज्ञान और सद्बुद्धि के लिए सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन देवी सरस्वती की आराधना करनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त स्कूल के ब्रांच पोड़ी, चैतमा,जटगा, बांधाखार आदि में भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन