Mon, 16 Nov 2026 | 04:01:18 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र...

आशा ठाकुर ब्यूरो चीफ कोरबा (छत्तीसगढ़) : रेत माफिया सक्रिय : कोरबा जिले में धडल्ले से चल रहा अवैध रेत का उत्खनन ।

I

Indian Business News

3 years ago 599 views
रेत माफिया सक्रिय : कोरबा जिले में धडल्ले से चल रहा अवैध रेत का उत्खनन ।
कोरबा/करतला (आईबीएन-24) हंगामा के कारण कुछ दिन थमने के बाद जहां शहर में थम-थम कर रेत की चोरी फिर से शुरू हो गई है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह सिलसिला चल रहा है। ग्रामीण अंचलों में खनिज विभाग के अमले की पहुंच ज्यादातर नहीं हो पाती जिसका फायदा रेत के चोर उठा रहे हैं। पुलिस ने एक ऐसे ही ट्रैक्टर को पकड़ा जो बिना किसी वैधानिक दस्तावेज के रेत परिवहन में लगा हुआ था। जब उसे थाना लाया गया तो मालिक ने थाना पहुंचकर अपने नेता होने की धौंस दिखाते हुए पुलिसकर्मियों को डराना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि करतला क्षेत्र के ग्राम कुदमुरा से होकर बहने वाली नदी से रेत का अवैध खनन कर उसे अवैधानिक रूप से ट्रैक्टर में परिवहन कर ले जाया जा रहा था। पेट्रोलिंग पर निकली करतला पुलिस ने परिवहन में लगे रेत भरे उक्त ट्रैक्टर को रुकवाया और पूछताछ किया। ट्रैक्टर के चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला और ना ही रेत परिवहन के संबंध में कोई रॉयल्टी आदि वह दिखा सका। पुलिस ने उक्त रेत भरी ट्रैक्टर को करतला थाना लाकर अभिरक्षा में खड़ा करा दिया। इसके कुछ देर बाद ट्रैक्टर का मालिक थाना पहुंच गया और खुद को भाजपा का जिला स्तरीय नेता बताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उसका कहना था कि यह मेरी ट्रैक्टर है, इसे कैसे पकड़ लिया गया और तरह-तरह की बातें कहते हुए पुलिस पर धौंस दिखाई जाने लगी। उसने विधायक के नाम का भी सहारा लिया। हालांकि इन सबके बीच पुलिस के सामने उसकी नहीं चली और लौटना पड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर को जप्त करने के साथ ही मामले को अगली जांच और कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को प्रेषित करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस सीनाजोरी के काफी चर्चे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रैक्टर के मालिक आकाश सक्सेना हैं। यह हो सकता है कि वह अपने उक्त ट्रैक्टर वाहन के रेत के अवैध परिवहन में लगे होने की बात से अनजान हों लेकिन उनका यह वाहन अवैधानिक कार्य में लिप्त पाया गया है, इसलिए कार्यवाही होना तय है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2703
पेज 208 / 451