Sat, 14 Nov 2026 | 07:43:41 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

यशवंत लाल को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई।

I

Indian Business News

3 years ago 316 views
यशवंत लाल को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई।
कोरबा (आईबीएन-24) नगर पंचायत पाली के टावर मोहल्ला निवासी यशवंत लाल (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली) के एसईसीएल की शासकीय सेवा से निवृत्ति पर परिजनों और शुभचिंतकों ने गर्मजोशी से आत्मीय विदाई दिया। आज अंतिम कार्य दिवस को पाली वापस घर आने पर शिव मंदिर चौक पर उनका फूल माला, रंग गुलाल ,आतिशबाजी के साथ अभिनंदन किया गया। यशवंत लाल ने परिजनों और इष्ट मित्रों के साथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। हनुमान मंदिर और शनि मंदिर में भी पूजा अर्चना के पश्चात पैदल ही जुलूस की शक्ल में बाजे गाजे के साथ उनके घर तक पहुंचाया गया। जहां परिजनों और मोहल्ले वासियों ने उनकी आरती उतारी और उनके दीर्घायु स्वास्थ्य मंगलमय जीवन की शुभकामना दी। इष्ट मित्रों, नागरिकों ने उन्हें सेवानिवृत्त पर साल ,श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और अभिनंदन करते हुए नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस स्वागत से अभिभूत यशवंत लाल ने कहा कि उनको नगर, क्षेत्र वासियों से अपार स्नेह और आशीर्वाद सदा मिला है यह उनके लिए अविस्मरणीय क्षण है। उन्होंने तमाम लोगों का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और विश्वास दिलाया कि वह सामाजिक कार्यों के लिए सदैव तत्पर और प्रयासरत रहेंगे।लोगों के सुख और दुख में हमेशा खड़े रहेंगे।उल्लेखनीय है कि श्री यशवंत लाल 30 से 35 वर्ष की शासकीय सेवा के पश्चात आज सेवानिवृत्त हुए हैं ।वह एसईसीएल दीपका में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत थे। कॉंग्रेसजनों द्वारा भी किया गया अभिनन्दन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने अध्यक्ष यशवंत लाल को शासकीय सेवानिवृत्ति पर अभिनंदन करते हुए विदाई दी। उन्हें स्मृति चिन्ह, उपहार, बुके,शाल, श्रीफल, भेंट किया गया। इस अवसर पर छग गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा,छग श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य नवीन सिंह ठाकुर, शैलेश सिंह ठाकुर, रामनारायण कश्यप, सुकलाल जायसवाल, अनिल सिंह परिहार, सुरेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, नपं अध्यक्ष उमेश चंद्रा, जप उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, अंजू पांडे, शीलवंत लाल, जसवंत लकरा, चिंटू सिंह ,मनोज वर्मा ,डॉ गुलाब सिंह, हेमंत डिक्सेना,गजेंद्र सिंह,रवि कश्यप, सुनील अग्रवाल, छोटू राबिन, सोना ताम्रकार ,पिंटू अग्रवाल, रत्नेश गुप्ता सावित्री श्रीवास ,चमेली सोनी ,समीन पटेल, अगर दास, अंशुमन पांडे ,अरविंद गुप्ता आदि अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2703
पेज 1 / 451